Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

डंपिंग ग्राउंड से सड़क तक आया कूड़ा हापुड़ रोड पर फैली गंदगी, नहीं सुधर रहे हालात, बिजली का खंभा भी कूड़े में दबा, हो सकता है हादसा

 जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर का कूड़ा नगर निगम की ओर से हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है, लेकिन हालात यहां इतने खरा है कि कूड़ा सड़कों तक फैल गया है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा हापुड़ रोड मुख्य मार्ग तक फैल चुका है, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

बता दें कि नगर निगम की ओर से शहर में लोहिया नगर हापुड़ रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डाला जा रहा है। यहां पूरे शहर का कूड़ा लाकर डाला जात है, लेकिन वर्तमान हालातों की बात करें तो यहां हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यहां कूड़ा सड़कों तक फैल गया है, जो यहां आसपास के गांवों में रहने वालों और हापुड़ रोड से गुजरने वालों के लिये समस्या बन गया है। कूड़ा डाले जाने के कारण यहां पहले ही लोग नाखुश थे, लेकिन अब यह डंपिंग ग्राउंड उनके लिये समस्या बनता जा रहा है।

घोसीपुर निवासियों ने जताई नाराजगी

डंपिंग ग्राउंड के पास से एक डिवाइडर रोड घोसीपुर के लिये जाती है। यहां रहने वालों को हमेशा इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन इस डंपिंग ग्राउंड के कारण लोगों का गांव में रहना तक मुश्किल हो गया है। कूड़ा मुख्य मार्ग तक आ चुका है। जिस कारण यहां वाहन फिसलकर गिर रहे हैं और गांववासी घायल हो रहे हैं।

इससे पहले यहां के रहने वाले लोग यहां डंपिंग ग्राउंड पर डलने वाले कूड़े के कारण बदबू लोगों को परेशान करती है। इसके कारण यहां के लोग बीमार तक हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से इसकी कोई ओर व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिस कारण गांववासी परेशान हैं। बार-बार शिकायतों के बाद ही यहां समस्या बनी हुई हैं।

विद्युत पोल भी दबा दिया कूड़े में

नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही से यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। डंपिंग ग्राउंड में डाला जा रहा कूड़ा यहां सड़कों तक पहुंचा है और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को भी आधे ज्यादा कूड़े से दबा दिया गया है। कई खंभे तो यहां आधे से ज्यादा तिरछे हो चुके हैं और इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।

इसके ऊपर भी 33 हजार वॉट की लाइन भी जा रही है अगर यहां विद्युत संबंधी कोई हादसा होता है। बड़ी लाइन भी इसकी चपेट में आयेगी और हादसा और भी बड़ा हो सकता है। हाल ही में रविवार को हुई बारिश के कारण यहां हालात और भी खराब हो गये। बारिश के कारण कूड़ा भी बह रहा है और यहां से गुजरने वाले लोगों के लिये हादसे का सबब भी बन रहा है, क्योंकि यहां से गुजर रही विद्युत लाइन में करंट आने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img