Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

रामराज के नाम पर बनी सरकार ने चला रखा रावण राज: लल्लू

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: रामराज्य के नाम पर बनी सरकार ने देश और प्रदेश में रावण राज चला रखा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। खुलेआम अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अंडानी और अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार जबरदस्ती कृषि कानून लागू करने की जिद पर अड़ी है। विरोध कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। प्रदेश की जनता भाजपा को इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी।

यह बातें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष/विधायक अजय कुमार लल्लू ने मउखास में आयोजित जनसभा में कहीं। सोमवार को मेरठ-गढ़ रोड स्थित मउखास के बाग मैदान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष/ विधायक अजयकुमार लल्लू ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां की अधिकतर जनता कृषि पर निर्भर है, लेकिन भाजपा किसानों को साहूकारों अंडानी और अंबानी के हाथ की कठपुतली बनाना चाहती है।

विरोध के बावजूद काले कानूनों को कृषि सुधार कानून का नाम देकर किसानों पर थोपा जा रहा है। कहा कि कांग्रेस में मजदूर, किसान, व्यापारी, नौजवान सबका हित समाहित है। केंद्र में रहते किसानों का कर्जमाफ कर कांगे्रस यह साबित कर चुकी है।

रामराज में किसानों पर उन्हीं के बेटों से बर्बरतापूर्वक लाठी बरसवाना भाजपा सरकार का धरतीपुत्र पर कुठाराघात नही तो क्या है। किशनी ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी, जैसी व्यवस्था लागू कर देश-प्रदेश को थोथरा कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि किसान और नौजवान देश की सबसे बड़ी ताकतें हैं भाजपा सरकार सिर्फ जुमला सरकार बनकर रह गई है। सीमा जाटव ने कहा कि देश में लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है। अंग्रेज शासकों तरह फूट डालो शासन करो की नीति के तहत सरकारें चल रही हैं।

भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटकर राज करना चाहती है, अब जनता समझ गई है वह सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में नही आएगी। इस दौरान नवनीत नागर, अमित शर्मा, और मनजीत कोछड़, पूर्व विधायक दामोदर शर्मा, मनजीत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। उधर, कांग्रेस नेता रोहित गुर्जर ने भी अपने समर्थकों के साथ मेरठ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img