Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

बल्ली से तोड़ा जंगला, नकदी और सोने का बिस्किट किया था चोरी

  • बेगमबाग में स्क्रैप कारोबारी के गोदाम में हुई थी नौ सितंबर को चोरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र के बेगमबाग में स्प्रैक कारोबारी के गोदाम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसओजी और लालकुर्ती थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किए गए एक लाख रुपये और सोने के बिस्किट को बरामद किया गया। आरोपी ने पहले रेकी की, इसका बाद बल्ली से जंगला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नौ सितंबर की रात में शिवकुंज निवासी स्क्रैप कारोबारी दिनेश अरोरा के गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। गोदाम के गल्ले में रखे करीब 1.5 लाख रुपये की नकदी और 208 ग्राम सोने के बिस्किट पर हाथ साफ किया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि इस चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी रिहान उर्फ नन्हू निवासी पीरवाली गली फाजलुपर थाना कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी और सोने के बिस्किट को भी बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रिहान को जानकारी थी कि दिनेश पीतल व तांबा समेत महंगी धातुओं के स्क्रैप की ले-बेच करता है। उसके गोदाम में भी धातु और नकदी रहती है। ऐसे में उसने पहले कई दिन तक गोदाम के आसपास रेकी की। इसके बाद नौ सितंबर की रात वह गया और बल्ली से गोदाम का जंगला तोड़कर अंदर घुस गया। उसके बाद उसने गल्ले में रखे करीब 1.5 लाख रुपये कैश और सोने के बिस्किट पर हाथ साफ कर दिया।

एसपी ने बताया कि रिहान पर पहले भी कंकरखेड़ा, मेडिकल और रेलवे रोड थाने में मुकदमा दर्ज हैं। इसने पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसके साथ अन्य कोई दूसरा व्यक्ति को चोरी की घटना में शामिल नहीं है। फिलहाल आरोपी ने पूछताछ में इस चोरी की घटना को अकेले ही अंजाम देने की बात कही है। इसके अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल, स्वाट टीम प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा और लालकुर्ती थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह मौजूद रहें। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कारोबारी दिनेश अरोरा ने जल्दबाजी में 25 लाख रुपये की नकदी चोरी होना बता दिया था। जबकि करीब 15 लाख रुपये की कीमत के सोने का बिस्किट चोरी हुआ था। इसके अलावा 1.5 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया गया था। सोने का बिस्किट 208 ग्राम का है। एक लाख रुपये की नकदी और 208 ग्राम सोने के बिस्किट की बरामदगी कर ली गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img