होली पर एक युवक द्वारा नशे की हालत में कर दी गयी थी खण्डित, कार्यक्रम में जुटे श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत
जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: निकटवर्ती ग्राम नबावपुरा स्थित शिव मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उपरांत वैदिक मंत्रोचारण के बाद शिव-पार्वती की मूर्तियों की श्रद्धालु भक्तों द्वारा विधिविधान के अनुसार स्थापना कराई गयी। इस दौरान हवन यज्ञ उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।