Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

बड़ौत ओबीसी में पहुंची, बागपत सामान्य, खेकड़ा ओबीसी महिला के खाते में

  • फेरबदल के बाद शासन ने जारी किया निकायों का आरक्षण, बागपत में बदल गया निकायों का आरक्षण

  • अग्रवाल मंडी टटीरी अनुसूचित जाति महिला के लिए हुई आरक्षित, दोघट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित

  • टीकरी पिछड़ा वर्ग, छपरौली, अमीनगर सराय व रटौल अनारक्षित हुई, नौ निकायों में से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित

मुख्य संवाददाता |

बागपत: निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण जारी कर दिया गया है। दिसंबर में जारी हुए आरक्षण और अब जारी किए आरक्षण में बदलाव कर दिया गया है। बड़ौत नगर पालिका जहां पहले सामान्य वर्ग के खाते में दे दी थी, अब उसे संशोधित करते हुए ओबीसी के खाते में पहुंचा दी है। बागपत नगर पालिका सामान्य व खेकड़ा नगर पालिका ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। दोघट ओबीसी महिलोे के लिए आरक्षित की है। नौ निकायों में से तीन निकायों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की सूची जारी होते ही दावेदारों में भी हलचल शुरू हो गई है।

निकाय चुनाव का बिगुल एक बार फिर बजने वाला है। दिसंबर माह में निकायों के आरक्षण को जारी किया गया था, जिसके बाद मामला न्यायालय की शरण में चला गया था। सरकार ने ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट तैयार करने के लिए आयोग का गठन किया था। आयोग ने अपनी रिपोर्ट सभी जनपदों से तैयार की और सरकार को सौंपी थी। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरक्षण जारी करने का आदेश जारी किया था।

दो दिनों से आरक्षण पर निगाह टिक गई थी। गुरुवार को निकायों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद कुछ के चेहरे जहां खुशी से खिल उठे तो कुछ की तैयारियां ध्वस्त हो गई। दावेदारों को जोर का झटका भी लगा है और कुछ को राहत भी मिली है।

बागपत जनपद की नौ निकायों का आरक्षण भी जारी हो गया है। बड़ौत नगर पालिका पहले अनारक्षित कर दी गई थी, जोकि अब पिछड़ा वर्ग के खाते में पहुंचा दी है। बागपत नगर पालिका पूर्व में सामान्य महिला के खाते में दी थी, जोकि अब सामान्य रख दी गई है। खेकड़ा नगर पालिका पहले सामान्य महिला के लिए कर दी थी, जोकि अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दी है। नगर पंचायतों के आरक्षण में भी बदलाव हुआ है।

अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत पहले ओबीसी कर दी थी, जोकि अब अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी है। टीकरी पूर्व में महिला के खाते में दी थी, जोकि अब पिछड़ा वर्ग के खाते में पहुंचा दी है। छपरौली नगर पंचायत पहले भी अनारक्षित रखी गई थी और अब भी अनारक्षित रखी गई है। दोघट नगर पंचायत पहले अनारक्षित रखी थी, जोकि अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दी है।

अमीनगर सराय नगर पंचायत पहले भी अनारक्षित रखी गई थी और अब भी अनारक्षित रखी गई है। रटौल नगर पंचायत पहले भी अनारक्षित थी और अब भी अनारक्षित रखी गई है। देखा जाए तो जनपद में चार निकायों को अनारक्षित रखा गया है, जबकि खेकड़ा, टटीरी व दोघट को महिलाओं के लिए अलग-अलग वर्ग में दिया है। जनपद की एक निकाय टटीरी अनुसूचित जाति महिला के खाते में दी है।

देखा जाए तो इस बार यहां सभी जातियों को साधने का प्रयास करते हुए आरक्षण जारी किया गया है। हालांकि आरक्षण ने कुछ को जोर का झटका भी दिया है तो कुछ को खुशी मनाने का अवसर भी दिया है। दावेदार आरक्षण के बाद गुणाभाग में जुट गए है।

जनवाणी ने पहले ही कर दी थी घोषणा

दैनिक जनवाणी की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। दिसंबर माह में जारी किए गए आरक्षण में जनवाणी ने बड़ौत नगर पालिका को सामान्य वर्ग के खाते में जाने की खबर को प्रमुखता से लिखा था, जिसके बाद सीट सामान्य वर्ग में गई थी। उसके बाद आरक्षण में बदलाव की चर्चाओं के बीच बड़ौत नगर पालिका को ओबीसी वर्ग के खाते में जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जोकि सही साबित हुई है। बड़ौत नगर पालिका ओबीसी के खाते में दी गई है।

2017 का आरक्षण

निकाय                           आरक्षण
बागपत                           अनारक्षित
बड़ौत                           पिछड़ा वर्ग
खेकड़ा                           पिछड़ वर्ग
सराय                           अनारक्षित
टटीरी                           अनारक्षित
छपरौली                           पिछड़ा वर्ग
टीकरी                           पिछड़ा वर्ग
दोघट                           पिछड़ा वर्ग महिला

2022 दिसंबर में यह किया था आरक्षण घोषित

निकाय                                       आरक्षण
बड़ौत                                       अनारक्षित
बागपत                                       महिला
खेकड़ा                                       महिला
टटीरी                                       अन्य पिछड़ा वर्ग
टीकरी                                       महिला
छपरौली                                     अनारक्षित
दोघट                                       अनारक्षित
अमीनगर सराय                             अनारक्षित
रटौल                                       अनारक्षित

अब घोषित हुआ आरक्षण

निकाय                                       आरक्षण
बागपत                                       अनारक्षित
बड़ौत                                       पिछड़ा वर्ग
खेकड़ा                                       पिछड़ा वर्ग महिला
टटीरी                                       अनुसूचित जाति महिला
टीकरी                                       पिछड़ा वर्ग
छपरौली                                       अनारक्षित
दोघट                                       पिछड़ा वर्ग महिला
सराय                                       अनारक्षित
रटौल                                       अनारक्षित

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img