- किसान बोले एमएसपी कानून वापस होने तक डटे रहेंगे
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: दिल्ली बॉर्डर पर पिछले एक माह से कृषि कानून को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कस्बा करनावल में पिछले तीन दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। एमएसपी सहित तीनों काले कानून को वापस लेने के लिए किसानों ने बुधवार को बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही दिखाकर किसानों पर जबरन तीनों कानून थोप रही है।
जिससे किसान बर्बाद हो जाएगा और अपनी फसल मेहनत की फसल को सही मुआवजा दाम नहीं मिल पाने के कारण तबाह हो जाएगा। किसानों ने सरकार से तीनों की किसान कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि किसान एमएसपी सहित तीनों कानून वापस लेने तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। कड़ाके की ठंड और सर्दी के बावजूद किसान अनिश्चितकालीन धरने पर तीसरे दिन भी डटे रहे।
इस दौरान सभा की अध्यक्षता वीरेंद्र महाशय ने की जबकि संचालन रामपाल दादा ने किया। इससे पूर्व धरना स्थल पर धरनारत किसान मजदूर व उपभोक्ता संगठन कस्बा करनावल के बैनर तले किसानों ने चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित किसानों में सभासद रामपाल दादा, अरुण डीपी गिरी, राजीव चौधरी, सरदार सिंह, कविंदर फोगाट, चौधरी सुरेंद्र सिंह, रामपाल दहिया, राजपाल मास्टर, ओमबीर, इंद्रवीर मास्टर, ब्रह्मपाल सिंह, रणवीर, उमेद पाल, धनराज, राजपाल, पंडित व हरवीर मास्टर आदि रहे।

