Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

नहीं बिकने दी जाएगी गांधी आश्रम की जमीन

  • खादी, ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल को दिया कर्मचारियों ने ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल को क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम कर्मचारी संगठन की तरफ से एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा गया कि कर्मचारी संगठन क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के पदाधिकारियों ने बार-बार शिकायत की जा रही है कि अवैधानिक तरीके से संस्था की बहुमूल्य करोड़ों की संपत्ति को कुछ लोग खुर्द बुर्द कर रहे हैं। वित्तीय अनियमितताये की जा रही है तथा लंबित मामलों में कार्रवाई की मांग निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग मेरठ से भी की गई, मगर उनके स्तर से भी कोई कार्रवाई इसमें नहीं की जा रही हैं।

पूरे मामले को लंबित डाल दिया गया हैं। अभी तक कोई कार्रवाई इसमें नहीं की गई। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला व मंत्री प्रेमचंद ने कार्रवाई की मांग की तथा संबंधित संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के सबूतों का पुलिंदा तैयार कर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल को उपलब्ध कराये हैं। उधर, मनोज गोयल ने मंच से ऐलान भी कर दिया कि खादी ग्रामोद्योग आयोग गांधी आश्रम की एक इंच जमीन भी नहीं बिकने दी जाएगी। इसके लिए जो भी षड्यंत्र किए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img