- पांच साल की बच्ची ने अपने माता-पिता से रुपए लेकर किए थे एकत्रित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए एक छोटी बच्ची ने अपनी गोलक से तीन हजार 11 रुपए समर्पण निधि दी। इसके लिए बच्ची के माता-पिता ने उसको प्रेरित किया था। बच्ची कई साल से अपने माता-पिता से पैसे लेकर गोलक में एकत्र करती थी।
श्रीराम मंदिर निर्माण को हिंदू समाज दिल खोलकर सहयोग कर रहा है। देश के छोटे तबके से लेकर बड़े-बडे उद्योगपति तक सब राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे रहे हैं। जब श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेने पहुंचे रामदूत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अजय पाल, भाजपा के नगरमंत्री राधेश्याम पाल, जयवीर सिंह, संजीव कुमार, विशाल विश्वकर्मा, महिपाल व योगेंद्र पाल योगी आदि बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी बी-24 निकट साजन सिनेमा निवासी जयप्रकाश के यहां पहुंचे तो उनकी पांच साल की बच्ची माही ने माता-पिता की प्रेरणा से अपनी गोलक तोड़कर तीन हजार दस रुपए समर्पण निधि दी।
माही की माता बबली देवी बताती हैं कि वह इस छोटी उम्र से ही भगवान की पूजा-पाठ करती है। जब उसको बताया गया कि भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है और उसके निर्माण के लिए रामदूत सहयोग लेने आएंगे तो बच्ची अपनी गोलक से सहयोग देने के लिए तैयार हो गई। इस दौरान माही के बडे भाई विपुल कुमार भी सहयोग देने के लिए उत्साहित रहे।

