Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

ऋषि सुनक होने के भारत के लिए मायने

Ravivani 32


सक्सेस हैज मैनी फादर्स बट फेल्यर इज एन आॅर्फन।।।यानि कामयाबी के कई पिता होते हैं लेकिन नाकामी अनाथ होती है। ताजा मिसाल हैं ब्रिटेन के नए नवेले प्रधानमंत्री- ऋषि सुनक। सुनक के पीएम बनने के आसार दिखते ही उनके पुरखों का इतिहास-भूगोल खंगाले जाना शुरू हो गया। अब वो प्रधानमंत्री बन गए हैं, हर किसी ने उनसे पुराना रिश्ते की दुहाई देते हुए उनसे अपनापन दिखाना शुरू कर दिया।

जिस गुजरांवाला को ऋषि के दादा 1935 में ही बाय-बाय कर नैरोबी (केन्या) जा बसे थे, उसी की दुहाई देकर पाकिस्तान के लोग भी ऋषि को अपना ही मुंडा बताने लगे। वैसे ऋषि की हिन्दू वंशावली का हवाला देते हुए हमारे अति उत्साही मीडिया के एक वर्ग का लहालोट होना भी तुक से परे है। ऋषि जब इस साल जुलाई में पीएम बनने के लिए कैम्पेन कर रहे थे तो उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अगर वो पीएम चुने जाते हैं तो मीट इंडस्ट्री को प्रमोट करेंगे, बीफ और लैंब का उत्पादन करने वाले किसानों को बढ़ावा देंगे।

ऋषि ने पीएम बनते ही एक कदम और उठाया जो भारत के लिए खतरे की घंटी है। ये कदम है भारतीय मूल की ही सुएला ब्रैवरमैन को फिर से ब्रिटेन का गृह मंत्री बनाया जाना। सुएला ने 19 अक्टूबर को ही लिज ट्रस कैबिनेट से इस्तीफा दिया। सुएला ने भारत के साथ होने वाली ट्रेड डील को लेकर हाल में विरोध जताया। भारत सरकार की ओर से लगातार भारतीयों के लिए वर्क और स्टडी वीजा बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है। सुएला इसके समर्थन में कतई नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे ब्रिटेन में अवैध रूप से रहने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ सकती है। मजे की बात है कि सुएला खुद एक अप्रवासी हैं।

एक पत्रकार का यूं दुनिया से जाना

पाकिस्तान के खोजी पत्रकार अरशद शरीफ की 23 अक्टूबर को केन्या की राजधानी नैरोबी में गोली मार कर हत्या कर दी गई। अरशद पाकिस्तान के एआरवाई चैनल से 8 साल तक जुड़े रहे और प्राइम टाइम एंकरिंग भी किया करते थे। अरशद पहले पाकिस्तानी फौज की लीडरशिप के समर्थक थे। लेकिन इस साल इमरान खान की सत्ता जाने के बाद से वो उसी लीडरशिप के आलोचक हो गए।

अगस्त में पहले अरशद पर देशद्रोह का मुकदमा चला। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उस फैसले को पलट दिया। लेकिन अरशद ने जान को खतरा देखते हुए अगस्त के आखिर तक पाकिस्तान छोड़ दिया। उनके चैनल ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया। अरशद पहले दुबई गए और फिर वहां से नैरोबी।

वहां से भी अरशद ने यूट्यूब चैनल के जरिए पाकिस्तान की मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार और फौज लीडरशिप पर अपने शब्दबाणों से हमला करना जारी रखा। अरशद नैरोबी में 23 अक्टूबर को कार पर सवार हो कर जा रहे थे कि पीछे से आई गोली से उनका अंत हुआ। अब याद कीजिए फिल्म ह्यएक था टाइगरह्ण। कैसे खुफिया एजेंसियां दूसरे मुल्कों में अंडर कवर आॅपरेशन्स को अंजाम देती हैं।

ओवर एक, क्रिकेट के रंग अनेक

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला तो एक दिन जाता है, लेकिन वो बार्डर के दोनों और करीब डेढ़ अरब लोगों के जेहन में लंबे वक्त तक छाया रहता है। ऐसा ही एक मैच 23 अक्टूबर 2022 को आॅस्ट्रेलिया में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान, दोनों के लिए ही टूनार्मेंट का पहला मैच था। इस मैच के रोमांच का अंदाज इसी से लगाया जा सकता था कि मैच की आखिरी गेंद तक नहीं पता था कि जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा।

मैच का नतीजा आखिरकार चार विकेट से भारत के हक में रहा। लेकिन मेरा उस मैच का यहां जिÞक्र करने का मकसद किसकी हार, किसकी जीत नहीं, बल्कि उस आखिरी ओवर में ही क्रिकेट के करीब करीब सारे रंग देखना रहा। उस ओवर में चौक्के, रन आउट, एलबीडब्ल्यू, मांकेडिंग और लेग बाई के अलावा सभी कुछ देखने को मिला। क्या नहीं था मोहम्मद नवाज के फेंके उस ओवर में- कैच आउट, स्टंपिंग, बोल्ड, 1 रन, 2 रन, 3 रन, 6 रन, नो बॉल, वाइड बॉल, बाई के रन, फ्री हिट। क्रिकेट के इतिहास में शायद ही कभी एक ओवर में इतना एक्शन देखने को मिला हो।

स्लॉग ओवर

करीब 171 साल से भारत का कोहिनूर हीरा ब्रिटेन के राजघराने के कब्जे में है। ह्यलॉह्ण (कानून) से तो ब्रिटेन खुद इसे भारत को देने को तैयार नहीं तो एक भारतीय कारोबारी के इन-लॉ ( दामाद) के जरिए ही इसे वापस लाया जाए।
ये है कोहिनूर वापस लाने का ‘फुलप्रूफ एंड पीसफुल प्लान’…
ॠषि सुनक को भारत आने का न्योता दिया जाए…
जब वो बेंगलुरु स्थित अपनी ससुराल जाएं तो उनका ट्रैफिक में फंसना तय…
इस बीच आशीष नेहरा को लंदन भेजकर पार्लियामेंट में भारत को कोहिनूर वापस करने का बिल पास करा लिया जाए…

                                                                                                      खुशदीप सहगल


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img