Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

मारने आये बदमाश को, गोली लगी दंपति को

  • गोली लगने से दंपति गंभीर से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, बाद में मेडिकल किया रेफर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर थानांतर्गत अम्हेड़ा रोड गुर्जर चौक पर एक बदमाश को मारने आये स्कूटी सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली बदमाश को लगने के बजाय दुकान पर बैठे व्यापारी और उनकी पत्नी को लग गई। बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल दंपति को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा बाद में उनको मेडिकल रेफर कर दिया गया।

11 16

गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा रोड गुर्जर चौक पर बाइक सवार युवकों ने आटो चालक सोनू हेड़ी को देखा तो उस पर तमंचा तान दिया। इसी दौरान सोनू हेड़ी मोहल्ले में स्थित ओंकार सिंह की परचून की दुकान पर भाग कर खड़ा हो गया तो वही स्कूटी पर पहुंचे दो युवकों ने अंधाधुध फायरिंग कर दी। जिसमें परचून की दुकान करने वाले ओंकार सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी गोली लगने से घायल हो गए।

12 17

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग होने के बाद सोनू मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश सोनू पर हमला करने आये थे और गोली उसको न लगकर दंपति को लग गई। बदमाशों की तलाश के लिये आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशी जा रही है।

साली पर फायरिंग करने वाले के पैर में गोली मारी

साली पर विवाद के बाद फायरिंग करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बनियापाड़ा कोतवाली निवासी बदमाश इमरान उर्फ टट्टी उर्फ काला मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बदमाश के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी जानलेवा हमले में मुकदमें वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी इमरान ने साली से मारपीट कर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लिसाड़ीगेट गांव में दबिश दी।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर डाली। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी पर दो दर्जन से अधिक लूट चोरी और अवैध हथियार रखने के मुकदमे दर्ज है। उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि बदमाश एक शातिर किस्म का अपराधी है।आरोपी मुकदमों में वांछित चल रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img