Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली मारी, घायल

  • जागृति विहार में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र जागृति विहार एक्सटेंशन में मंगलवार की सुबह मेडिकल पुलिस और एसओजी की कार सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ हुई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने पर घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है।

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार को एसओजी की टीम को सूचना मिली कि मुंडाली में डकैती की घटना में फरार एक बदमाश जाग्रति विहार एक्सटेंशन से मुंडाली जाने वाला है। सूचना के बाद सुबह के वक्त एसओजी टीम और मेडिकल पुलिस बदमाश की घेराबंदी के लिए जाग्रति विहार में मुस्तैद हो गई।

41 4

इस बीच सुबह के वक्त एक आई 20 कार एचआर 08एल6442 गुर्जर चौक से आती दिखाई दी। कार को जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। बदमाश कार से उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने भी बदमाश का पीछा करते हुए उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली बदमाश के दांये पैर में जा लगी। पुलिस की गोली लगने पर बदमाश वहीं गिर गया।

जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर एक कारतूस और कार बरामद की है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि फिरोज और उसके साथियों ने मुंडाली में डकैती डाली थी। जिसमें वह वांछित चल रहा था। घायल बदमाश का नाम फिरोज पुत्र अफजाल निवासी सरावा मैनापूठी सरूरपुर है। उस पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

खंडहर में बन रहे थे तमंचे पिस्टल

एसटीएफ और थाना पुलिस ने लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर स्थित एक खाली खंडहरनुमा मकान में हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई तमंचे और पिस्टल भी बरामद हुई हैं। एसटीएफ की टीम और थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने हुमायूं नगर स्थित शाहिद फूफा के खंडहरनुमा एक मकान में सोमवार की रात हथियार बनाने की सूचना पर छापा मारा।

39 4

पुलिस ने छापे के दौरान दो लोगों को धर दबोचा। जबकि उनका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस को छापे के दौरान एक पिस्टल 32 बोर मेड इन इटली, नौ अद्यनिर्मित पिस्टल, 41 अद्यनिर्मित मैगजीन, एक कारतूस, आठ वर्मा छोटे बडेÞ, एक चूड़ी काटने की डाई, 126 हैमर व ट्रेगर, 22 रिपिट बनाने की रॉड, दो डाई मशीन, 7 ग्लाइंडर, 50 मैगजीन बनाने की प्लेट, तीन मोबाइल, एक मोटर, वैल्डिंग मशीन आदि बरामद किया गया है।

40 4

पकडेÞ गये बदमाशों के नाम मौ राशिद पुत्र मौ सलीम निवासी आशियाना कालोनी चारपाई वाला पुल गली नंबर-दो लिसाड़ी गेट, आस मौहम्मद पुत्र नन्हे निवासी धोबी वाली गली भूमिया का पुल ऊंचा सददीक नगर लिसाड़ी गेट हैं। फरार अभियुक्त का नाम आमिर पुत्र नूर इलाही निवासी ऊंचा सददीक नगर है।

12 घंटे में लूट का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर लुट करने वाले तीन लुटेरों को मंगलवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 12 घंटों के अंदर खुलासा कर दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम विनित पुत्र तेजपाल निवासी कस्बा फलावदा मजरा मौजीपुरा थाना फलावदा, नीरज पुत्र बाबूराम निवासी ए-16 सूर्यपुरम एवं कार्तिक पुत्र सुशील निवासी कस्बा फलावदा मजरा मौजीपुरा बताएं है। जिनके पास से 20 हजार रुपये की नगदी सहित एक जोड़ी बाली पीली धातु व एक ब्रेसलेट बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सूर्य पुरम शास्त्री कॉलोनी के रहने वाले सनी पुत्र वीर सिंह के घर में तीन युवक हाथों में तमंचा व लाठी-डंडे लेकर घुस गये थे। 25 हजार की नकदी सहित सोने की बाली व ब्रेसलेट लूट कर मौके से फरार हो गये थे। पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने पर तीनों लुटेरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img