Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: तमंचे से सेल्समैन का सिर फोड़ बदमाशों ने दो लाख लूटे

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: मेरठ-भोला मार्ग पर गांव पेपला स्थित पेट्रोल पंप पर धावा बोलते हुए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की बट से सेल्समैन का सिर फोड़ते हुए दो लाख रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा तथा एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचें। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन घंटों बाद तक भी सफलता नहीं मिली। जानी खुर्द थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मेरठ-भोला मार्ग पर गांव पेपला केपास कपिल पुत्र श्रीभगवान का सरदार फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप हैं। सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने सेल्समैन राजू पुत्र भगवान दास निवासी फूल मंडी, मेरठ से अपनी बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद दोबारा 50 रुपये का पेट्रोल बाइक में डालने के लिए कहा। इस पर सेल्समैन राजू ने जैसे ही पेट्रोल डालने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन राजू को पीछे से पकड़ लिया। उसके बाद दो बदमाशों ने सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि चाचा जितना भी कैश है, सब दे दो। इस पर सेल्समैन राजू बदमाशों से भिड़ गया जिस पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर राजू का सिर फोड़कर उसे घायल कर दिया। इसी बीच शोरशराबा सुनकर मैनेजर मोहित, राजू की ओर दौड़ा तो बदमाशों ने मैनेजर पर फायर झोंक दिया जिससे वह बाल-बाल बचा। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर मैनेजर को भी घायल कर दिया। साथ ही, उससे करीब दो लाख की नगदी लूट ली और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मैनेजर ने पेट्रोल पंप मालिक कपिल व पुलिस को दी। पेट्रोल पंप पर लूट की जानकारी पर जनपद के आला पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर जानी खुर्द थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा, सीओ सरधना संजय जायसवाल समेत कई थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर जानकारी जुटाई है।

मोदीनगर से लौट रहे व्यापारी से 60 हजार लूटे

एनएच-58 पर जानी खुर्द थाना क्षेत्र में सुभारती अस्पताल के समीप मोदीनगर से शोभापुर जा रहे व्यापारी से अचापी सवार बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर 60 हजार रुपये की नगदी लूट ली। लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानी थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ पेट्रोल पंप पर हुई दो लाख की लूट ने पुलिस को हिलाकर रख दिया। व्यापारी से लूट की वारदात रात करीब नौ बजे की है। बताय गया कि अर्जुन नाम का व्यापारी मोदीनगर से बाइक पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव शोभापुर जा रहा था। जब वह जानी खुर्द थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सुभारती पुलिस चौकी के क्षेत्र में पहुंचा तो अपाची सवार तीन बदमाशों ने उसको ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। फिर, दूसरे बदमाश ने नीचे उतरकर उससे 60 हजार रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने महज एक मिनट के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों के फरार होने के बाद व्यापारी अनुज ने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की, लेकिन बदमाशों को गिरफ्तार करने में कोई सफलता नहीं मिली।

सोने का हार चोरी करने वाली दो अंतरजनपदीय महिला चोर गिरफ्तार

भगत सिंह मार्केट में सर्राफ की दुकान पर खरीदारी कर रही रही महिला के बेग से सोने का सेट चोरी करने वाली दो महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कब्जे से चोरी किया हार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिलाएं जनपद मुरादाबाद की रहने वाली हैं।कोतवाली थाने पर गत 23 मई को नक्कार चियान निवासी शुऐब पुत्र आस मौहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि जब वह भगत सिंह मार्केट स्थित सर्राफ की दुकान पर पत्नी के साथ खरीदारी कर रहा था, तो तभी दो अज्ञात महिलाओं ने उसकी पत्नी हिना के बैग से सोने का सेट चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी महिलाओं की शिनाख्त की।

उसके बाद सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ खरखौदा बाइपास से दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया। थाने पर दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम गुलफशा उर्फ पिंकी उर्फ अलिशा पत्नी राहुल उर्फ निक्की तथा तरन्नुम पत्नि साहिल निवासीगण काशीराम कॉलोनी, थाना मझौला, जनपद मुरादाबाद बताए। आरोपी महिलाओं की निशानदेही पर चोरी किए गए पीली धातु हार सेट को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाआें को अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गुलफशा उर्फ पिंकी उर्फ अलिशा के खिलाफ मेरठ कोतवाली, चंदौसी तथा रामपुर के थानों में मुकदमें दर्ज हैं जबकि तरन्नुम के खिलाफ मेरठ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img