Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नवागत जनपद न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण

  • बीमार बंदियों को समुचित इलाज उपलब्ध कराए जाने का दिया निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/बलरामपुर: जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लल्लू सिंह द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया,इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष बंदियों से उनकी समस्याओं तथा बंदियों के पास अपने मुकदमों के पैरवी हेतु अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में पूछा, उन्होंने बंदियों को बताया कि वे अपने मुकदमे की पैरवी हेतु अधिवक्ता के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते है।

41 9

जिला जज ने जेल अधीक्षक को कारागार की नियमित साफ सफाई, बंदियों को पीने के पानी की उपलब्धता, गर्मी में मच्छरों से बचने हेतु नियमित फागिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया। जिला जेल में संचालित अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कुल 7 बीमार बंदी अस्पताल में भर्ती मिले उनको समुचित इलाज उपलब्ध कराए जाने का निर्देश प्रभारी जेल अधीक्षक को दिया गया।

जिला जज ने कहा कि उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार महिला बंदियों के साथ रह रहे सभी बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कारागार में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक में नामित पीएलवी द्वारा सभी बंदियों का डाटा कंप्यूटर में अपलोड किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानेंद्र सिंह एवं उपकारपाल मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img