Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

जाम के झाम ने किया लोगों को हलकान

  • दिनभर जाम की समस्या से जूझते रहे लोग

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर की जनता को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। भीषण जाम ने सरधना को रुला दिया है। बुधवार को भी गंगनहर पुल से लेकर नगर के मुख्य चौराहे तक भीषण जाम लगा रहा। नगर के मुख्य चौराहे पर भी जाम से हालत खराब रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। जाम लगने का मुख्य कारण सड़कों पर अतिक्रमण है।

मेरठ-करनाल हाइवे पर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद जाम ने सरधना को जाम कर दिया है। यही कारण है कि नगर में आए दिन जाम लगा रहता है। गंगनहर पटरी पर भी जाम की समस्या गंभीर हो गई है। बुधवार को भी दिनभर लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। नगर के मुख्य चौराहे पर पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा। इसके अलावा गंगनहर पुल पर भी जाम से हालत खराब रही। जाम में फंसे राहगीरों का बुरा हाल हो गया। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने भी खूब मेहनत की। शाम तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।

भूमिया के पुल पर लगा भयंकर जाम

मेरठ: नगर निगम अफसरों की कारगुजारी व लापरवाही के चलते बुधवार रात भूमिया पुल इलाके में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हुआ यूं कि रोड पर व्हाइट टेपिंग के लिए निगम प्रशासन ने इंदौर से मशीन मंगाई थी। रात करीब 10 बजे रोड पर व्हाइट टेपिंग का काम शुरू किया गया। मशीनें तो मंगा कर काम शुरू करा दिया, लेकिन रूट डायवर्ट करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

18 13

दरअसल किया यह जाना चाहिए था कि जब इंदौर से व्हाइट टेपिंग की मशीनें मंगाई गयी थी तो रूट डायवर्ट के लिए भी ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करना चाहिए था, लेकिन पता चला है कि निगम के अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि भूमिया पुल इलाके में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहां जब हंगामा होने लगा तो कंपनी के लोगों ने काम बंद कर अपना तामझाम समेट लिया। तब कहीं जाकर जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।

बाइक सवार युवकों ने बुलेट से किया स्टंट

कंकरखेड़ा: क्षेत्र में कई जगह पर शाम होते ही बाइक सवार युवक स्टंट करते हैं। स्टंट की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। बुधवार को बुलेट सवार युवकों ने तेज आवाज में बुलेट के पटाखे छोड़े। जिस कारण क्षेत्र वासियों में हड़कंप मच गया। बुलेट सवार युवकों की हरकतों से क्षेत्र वासियों को परेशान होना पड़ा। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी में बुधवार को एक बुलेट सवार तीन युवकों ने बुलेट से जमकर उत्पात मचाया। कॉलोनी के अंदर बुलेट सवार युवकों ने कई चक्कर लगाए। इस दौरान कॉलोनी के अंदर युवकों ने जमकर स्टंट किया। बुलेट सवारों ने तेज आवाज में पटाखे छोड़े। पूर्व में भी युवक कई बार बुलेट से कॉलोनी में स्टंट कर चुके हैं। जिसको लेकर पूर्व में भी युवकों को समझाया गया था। बावजूद इसके युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

वहीं युवक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बुलेट सवारों में पुलिस का खौफ भी नजर नहीं आ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की बुलेट पर नंबर नहीं है। नंबर की जगह पर प्लेट पर एक जाति विशेष का नाम लिखा हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनुसार पूर्व में भी कई बार युवकों की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस बुलेट सवार युवकों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

युवकों की हरकतों का वीडियो कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की तहरीर नहीं आई है, लेकिन बृहस्पतिवार से बाइक से तेज आवाज निकालने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img