Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ा रहा लोेगों की समस्या

  • खतरनाक लेवल लाल श्रेणी पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
  • दमा रोगियों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एनसीआर में लगातार बढ़ता प्रदूषण का स्तर लोगों की समस्या बनता जा रहा है। मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में चल रहा है। जो सबसे ज्यादा खतरनाक है। पिछले 24 घंटे में थोड़ी गिरावट जरूर हुई है, लेकिन अब भी प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में दिखा हुआ है। सुबह के समय छा रहा कोहरा और भी परेशानी को बढ़ा रहा है।

शुक्रवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 295 दर्ज किया गया है। दीपावली के बाद से मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो 349 प्रदूषण दर्ज किया गया था। यह इस सीजन में दूसरी बार सबसे ज्यादा रहा था।

शुक्रवार को थोड़ा मौसम में बदलाव के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में हल्की गिरावट आई और मेरठ का एक्यूआई 295 में दर्ज किया गया है। यह अब भी लाल श्रेणी में है। यहां पर लगातार बढ़ता प्रदूषण का असर लोगों को सांसों पर भी संकट पैदा कर रहा है। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के चलते तीन स्टेज लागू कर दी गई है। अगर यही हालात रहे तो चौथी स्टेज भी लागू कर दी जाएगी।

चौथी स्टेज में बिगड़ेंगे और भी ज्यादा हालात

दिल्ली के बाद से मेरठ में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली के बाद अगर प्रदूषण मेरठ में भी इसी तरह बढ़ता रहा तो यहां भी चौथी स्टेज लागू करनी होगी। क्योंकि अगर यहां स्टेज को लागू नहीं किया गया तो प्रदूषण की रोकथाम नहीं हो सकेगी। प्रदूषण के साथ-साथ मौसम में भी लगातार बदलाव नजर आ रहा है। क्योंकि दिन में अब भी गर्मी का असर बना हुआ है। इस असर के कारण लोग दिन में पसीना पसीना हो रहे हैं। ऐसे में लोग बीमार भी हो रहे हैं। बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं इसका शिकार हो रहे हैं।

ऐसे में लोगों को अब परेशानी होने लगी है। हालांकि तापमान में भी लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास है। दिन में थोड़ी गर्मी का एहसास है। राजकीय मौसम वैधशाला पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.8 एवं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 एवं न्यूनतम आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। जिसके चलते लोगों को परेशानी होगी।

शहरों में प्रदूषण की स्थिति

बागपत 283

गाजियाबाद 411

मेरठ 295

मुजफ्फरनगर 344

शामली 335

मेरठ के इन स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति

गंगानगर 299

पल्लवपुरम 280

जयभीमनगर 289

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img