Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

व्यापारी के घर लूटपाट करने आये बदमाशों का धावा

  • पत्नी को किया लहूलुहान, महिला के साहस से बड़ी घटना होने से बची

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के पॉश एरिया जैन नगर में व्यापारी के घर में बदमाशों ने लृटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए धावा बोल दिया। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को हथियारों के बल पर कवर कर लिया, लेकिन महिला बदमाशों से भिड़ गई और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने महिला के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। लोगों के आने पर बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस माौके पर पहुंची और व्यापारी के परिजनों से जानकारी की।

जैन नगर रेलवे रोड थाना क्षेत्र का पॉश एरिया है। जैननगर निवासी राजीव जैन कपड़ा व्यापारी हैं। उनका रोहटा रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों का शोरुम है। परिवार में दो बेटे धीरज जैन और छोटा बेटा नीरज जैन है। धीरज जैन की शादी हो चुकी है। व्यापारी राजीव जैन सोमवार की शाम को मेहन्दीपुर बाला जी गये हुए थे। घर में दोनों बेटे और पत्नी नीतू जैन थे। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे धीरज शोरुम खोलने के लिए लिए रोहटा रोड गया था। करीब 10 बजे छोटा बेटा नीरज जैन भी शोरुम पर चला गया था।

घर में व्यापारी की पत्नी नीतू जैन और बेटे बेटे धीरज जैन की पत्नी मिशा जैन थे। एक नौकरानी अंजलि भी घर में मौजूद थी। नौकरानी धीरज की चार माह की बेटी को लेकर फर्स्ट फ्लोर कमरे पर चली गई थी। इस बीच स्पलेंडर बाइक दो बदमाश एक पार्सलनुमा गत्ते की पेटी लेकर घर के बाहर पहुंचे और डोर बैल बजाई। डोर बैल की आवाज सुनकर नीतू जैन ने घर का गेट खोलकर बाहर देखा। इस बीच हेलमेट पहने एक बदमाश ने कहा कि आपका पार्सल आया है। पार्सल की बात सुनकर नीतू ने कहा कि आप कौन हैं पहले हेल्मेट तो हटाओ। इतना सुनते ही एक बदमाश अंदर घर में घुस गया।

01 16

बदमाश ने अंदर घर में घुसते ही तमंचा निकालकर नीतू पर तान दिया। तभी दूसरा बदमाश भी पीछे से अंदर दाखिल हो गया। दोनों बदमाशों ने नीतू को हथियारों के बल पर कवर लिया और लूटपाट का प्रयास किया। इस बीच नीतू हिम्मत जुटाते हुए एक बदमाश से भिड़ गई और गेट खोलकर बाहर शोर मचाती हुई भागी। दोनों बदमाश भी नीतू के पीछे भागे। एक बदमाश ने नीतू के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास पड़ोस के लोग बाहर निकल आये। शोर मचने और लोगों के आने पर दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर फरार हो गये।

घटना की जानकारी धीरज की पत्नी मिशा ने धीरज को फोन पर दी। दोनों भाई तुरंत घर पहुंचे और मां नीतू जैन को अस्पताल ले गये। सूचना मिलते ही थाना रेलवे रोड थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी की। व्यापारी की पत्नी नीतू के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें बदमाश हेलमेट और मास्क लगाये हुए दिखाई दिये। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है।

पदाधिकारी पहुंचे पीड़ित से मिलने

व्यापारी के घर लूट डकैती की जानकारी मिलते ही संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित व्यापारी अनिल जैन, ललित अमूल, सुधांशु महाराज, प्रदीप सहित तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी की। व्यापार संघ ने घटना पर आक्रोश जताते हुए एसपी सिटी से खुलासे की मांग की है।

डकैती डालने आये थे बदमाश

प्रत्यक्ष तौर पर जिस तरह से बदमाश पार्सल देने के बहाने घर में दाखिल हुए, उस दशा में यही प्रतीत होता है कि दो बदमाशों के अलावा उनके अन्य साथी भी आसपास होंगे, क्योंकि बदमाशों को पता था कि घर में इस वक्त कौन-कौन मौजूद हैं। हालांकि पुलिस को सीसीटीवी फु टेज में दो बदमाशों की जानकारी मिली है, लेकिन बाकी बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाये। पुलिस जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img