Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

इस्माइल नगर में जर्जर मकान की छत गिरी

  • सुबह के वक्त हुआ हादसा, मलबे में दबे दंपति को निकाला बाहर, तीन घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली थानांतर्गत इस्माइल नगर में 200 साल पुराने मकान में छत गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। छत का मलबा गिरने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। छत गिरने से मलबे में दबे दंपति को मकान में रह रहे दूसरे रिश्तेदारों ने निकाला और प्राथमिक उपचार दिलाया।

09 21

कोतवाली के इस्माइल नगर में 280 गज का मकान है। इस मकान को 200 साल पुराना बताया जा रहा है। इस मकान में तीन परिवार रहते हैं, जो रिश्ते में चचेरे भाई है। फल विक्रेता मुर्तजा ने बताया कि सुबह सात बजे की बात है। वो चाय के इंतजार में बैठे हुए थे। जबकि पत्नी फिरोजा पानी लेने गई हुई थी और बेटा रजा सो रहा था। तभी छत दरकना शुरू हो गई। पहले किनारे से मिट्टी गिरनी शुरू हुई।

08 22

जब तक कुछ समझ पाते तब तक पूरा लिंटर धड़ाम से जमींदोज हो गया। छत गिरने से काफी तेज आवाज आई और फिरोजा की चीख सुनकर मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले अन्य लोग भागकर आए और मलबे में दबे मुर्तुजा और फिरोजा को बाहर निकाला। चारपाई पर सो रहे रजा भागने की कोशिश में घायल हो गया।

मकान की छत गिरने की खबर जंगल की आग की तरह फैली। देखते देखते काफी लोग एकत्र हो गए। इस बीच सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सीएमओ से एंबुलेंस भिजवाने को कहा। मुर्तुजा ने बताया कि मकान 200 साल पुराना है और तीन परिवार इसमें रहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img