Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: 20 जुलाई से सहारनपुर में शुरू होगा दूसरा महिला क्रिकेट कप, अलग-अलग जिले की आठ टीम करेंगी प्रतिभाग

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में दूसरा महिला क्रिकेट कप आयोजित होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। इसकी जानकारी पूर्व रणजी खिलाड़ी भावना तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सहारनपुर की महिला क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा, जिसके लिए ट्रायल 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवतियों से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह अवसर उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का मंच देगा।चयन प्रक्रिया के आधार पर ही टीम का गठन किया जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सके।

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें मेरठ, करनाल, उत्तराखंड, विकास नगर, इलाहाबाद, गाज़ियाबाद, लखनऊ और कानपुर की टीमें शामिल रहेंगी। भावना तोमर ने बताया कि पिछले साल सहारनपुर में पहला महिला क्रिकेट कप कराया गया था, जिसमें सहारनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सहारनपुर में महिला क्रिकेट को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ावा दिया जाए, ताकि लड़कियों को भी क्रिकेट में बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके। टूर्नामेंट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी सीधे भावना तोमर से संपर्क कर सकती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img