जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र टिमकिया में मिले युवती के शव की शिनाख्त 18 वर्षीय खुशी उर्फ माधवी पुत्री दुर्गो महतो सूरजपुर नोएडा के रूप में हुई है। यह युवती बीते छह अप्रैल को अपनी सहेली के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी, तभी सहेली के परिचित बताए जा रहे दो युवकों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें कार में बैठा कर बाद में अगवा कर लिया। रास्ते में इन युवकों का एक तीसरा साथी भी कार में आ गया। तीनों युवतियों जमकर शराब पिलाई और चलती कार में ही बुरी तरह पीटा भी। ये युवक इन युवतियों को कार में लेकर नोएडा से घूमाते हुए मेरठ के जानी थाना के टिमकिया इलाके में पहुंच गए। वहां चलती कार से खुशी को धक्का दे दिया। जब कि सहेली का आरोप है कि जंगल में तीनों युवकों ने उसको निवस्त्र कर दिया और तीनों ने उससे सामुहिक दुष्कर्म किया।
दरअसल, शनिवार को बुलंदशहर के थाना खुर्जा पुलिस जानी थाना पहुंची। इन पुलिस कर्मियों ने बताया कि नोएडा निवासी युवती कोमल पुत्री धर्मवीर निवासी जलेबी चौक सूरजपुर नोएडा विगत सात अप्रैल को खुर्जा थाना पहुंची थी। उसने बताया कि सूरजपुर में वह मामा के यहां जो किराए के मकान में रहते हैं, उनके साथ रहती है। पढ़ाई करने के अलावा वह नौकरी भी करती है। छह अप्रैल को वह सहेली माधवी उर्फ खुशी के साथ कहचरी की ओर जा रही थी। वहीं रास्ते में उसको उसका परिचित अमित कार लेकर वहां आया। उसके साथ दूसरा युवक संदीप भी कार में मौजूद था। उसने नौकरी के लिए बात कराने की बात कही। उसको पहले से जानती थी इसलिए कार में बैठ गयी। उस वक्त रात के 8.30 बजे रहे थे। ये लोग उन्हें जगत फार्म हाउस लेकर गए। उसके बाद इन्होंने शराब व बीयर खरीदी और दोनों युवतियों को जमकर शराब पिलायी और खुद भी पी। रात डेढ़ बजे तक कार को नोएडा में ही घुमाते रहे। बाद में इन्होंने अपने एक और दोस्त को बुला लिया। जब उसके साथ जाने से मना किया तो उस युवक ने युवतियों की चलती कार में जमकर पिटाई की। खुशी ने पिटाई का विरोध किया तो तेज रफ्तार कार से उसको धक्का दे दिया। पीड़िता ने बताया उसके बह नहीं जानती कि कौन सभी जगह थी।
तीनों युवकों ने एक स्थान पर जाकर कार को रोक दिया और उसको निवस्त्र कर दिया। वहां तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद ये लोग उसको गाड़ी में घुमाते रहे। तब तक दिन निकल आया था। उसको पता चला कि यह खुर्जा है। एक स्थान पर मंदिर था वहां जाकर इन्होंने गाड़ी रोक दी। युवती ने बताया कि वहां से नजर बचा कर वह किसी प्रकार थाना पहुंची और तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खुशी को ये लोग मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में फेंक कर गए थे, जहां उसकी क्षत विक्षप्त लाश बरामद हुई है। माना जा रहा है कि अभी आधी सच्चाई सामने आयी है आधी सच्चाई कोमल के पेट में है।

