Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: नालों की गंदगी, सीएम ग्रिड सड़क निर्माण धीमा देख भड़के प्रमुख सचिव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात शनिवार को यहां नालों में गंदगी और गांधी आश्रम चौराहे से लेकर तेजगढ़ी चौराहे से सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण बेहद धीमी गति से चलता देख भड़क गए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को क्लास ली। उन्होंने नाला सफाई के लिए सात दिन की मोहलत दी और कहा कि वह स्वयं नाला सफाई की समीक्षा करेंगे। उन्होंने दीपावली तक सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीनियर सिटीजन केयर सेंटर यानि ओड ऐज होम में लिफ्ट न लगाए जाने पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द लिफ्ट लगवाने व अन्य निर्माण कार्य पूरा करने और यहां हरियाली की व्यवस्था दो माह के अंदर करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव नगर विकास शनिवार की दोपहर यहां पहुंचे। उन्होंने कई स्थानों पर नालों की सफाई का निरीक्षण किया। मोहनपुरी के नाले में सिल्ट अटी देख उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को क्लास ली। इसके बाद उन्होंने गढ़ रोड के नाले का निरीक्षण किया। यहां भी नाला सिल्ट से अटा मिला।

प्रमुख सचिव ने नगर निगम के अधिकारियों से पूछा कि मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद नालों की सफाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने एक सप्ताह के अंदर नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद वह स्वयं समीक्षा करेंगे। नाला सफाई असंतोषजनक मिलने पर अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके बाद प्रमुख सचिव सीनियर सिटीजन केयर सेंटर पहुंचे। उन्होंने इसकी बाउंड्री वॉल का कार्य अधूरा होने और लिफ्ट की स्थापना में देरी होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को दो माह के भीतर समस्त कार्य पूर्ण करके इसे चालू करने के निर्देश दिए। उन्होने इसमें हरियाली की व्यवस्था करने और ग्रीन एरिया बढ़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खिड़कियों में शीशों के साथ एल्युमीनियम पैनलों को भी लगाने पर जोर दिया।

उन्होंने बाउंड्री वॉल जल्द बनवाने व लिफ्ट जल्द से जल्द लगवाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव नगर विकास ने सीएम ग्रिड योजना में नगर निगम द्वारा गांधी आश्रम चौराहा से तेजगढ़ी चौराहे तक बनवाई जा रही सड़क के निर्माण में धीमी गति को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मात्र 2.16 किलोमीटर लंबी इस सड़क में कोई भी कार्य पूर्ण नहीं किया गया। उन्होंने दीपावली तक सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

नगरायुक्त से बोले-प्रमुख सचिव आप कुछ देखते हैं या नहीं

निरीक्षण के दौरान सीएम ग्रिड सड़क निर्माण में धीमी गति को देख भड़के प्रमुख सचिव नगर विकास ने नगरायुक्त से पूछा कि आप कुछ देखते हैं या नहीं। पूरी सड़क पर एक कार्य पूरा नहीं हुआ। न तो नाला निर्माण पूरा हो पाया। न ही ट्रांसफार्मर व पेड़ हट पाए और न ही पुलिया निर्माण पूरा हो गया। सड़क तो न जाने कब बनेगी? उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें भी लापरवाही बरत रहे हैं। यह सही नहीं। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

बगले झांकते नजर आए अधिकारी

प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा जब नालों की सफाई के बारे में पूछा कि किस नाले की कितनी सफाई की गई, तो नगर निगम के अधिकारी बगले झांकते हुए नजर आए। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार से पूछा कितने नालों पर सफाई कार्य चल रहा। प्रमोद कुमार प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल से पूछने लगे कि कितने नालों की सफाई हुई? इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि रहें दें किसी को कुछ नहीं पता। एक सप्ताह नालों की पूरी हो जानी चाहिए।

साहब, नगर निगम में अफसर कर रहे खुलकर भ्रष्टाचार

मेरठ (जनवाणी): वार्ड-50 से भाजपा पार्षद संजय सैनी ने प्रमुख सचिव नगर विकास से मिलकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि साहब, नगर निगम में अधिकारी खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव को एक ज्ञापन दिया, जिसमें भ्रष्टाचार के अनेक मामलों का उल्लेख किया गया। उन्होंने नगर निगम से भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की। भाजपा पार्षद संजय सैनी नगर निगम की बोर्ड व कार्यकारिणी की बैठक में भी नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा चुके हैं।

शनिवार को सर्किट हाउस में संजय सैनी ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात से मुलाकात की। उन्हें एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अधिकारी भाजपा सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने अधिकारियों की जांच कराने और उनपर कार्रवाई करने तथा नगर निगम से भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की। प्रमुख सचिव ने संजय द्वारा की गई शिकायत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img