Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

चढ़त के दौरान लाखों की नकदी व जेवरात का बैग छीनकर झपटमार फरार

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के बिनौली रोड पर मीरापुर राजवाहे की पटरी के पास बारात की चढ़त के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दुल्हे के चाचा से जेवरात से भए बैग लूट लिया। इस बैग में डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी थी। पुलिस ने बदमाशो की तलाश की।

बड़ौत की मुसद्दीलाल धर्मशाला में हरियाणा के सोनीपत से गुरुवार को उमेश सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी की बारात आई हुई थी। सायं को बारात की चढ़त हो रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दुल्हे के चाचा आजाद सैनी पुत्र रामचंद्र सैनी से डेढ़ लाख रुपये व सोने के जेवर समेत बैग छीन लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक समेत फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उधर, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस काफी देरी से मौके पर पहुंची। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की खोज की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों को खंगाला जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img