Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विश्व कल्याण की भावना के साथ किया यज्ञ

जनवाणी संवाददाता |

बडौत: विश्व कल्याण की भावना के साथ क्षेत्र के तिलवाडा गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ समाजसेवी ने अपने पिता की स्मृति में किया। यज्ञ अवसर पर देश में महिलाओं की सुरक्षा और सीमा पर बढते हुए तनाव को समाप्त करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

क्षेत्र के गांव तिलवाडा में विश्व कल्याण की भावना के साथ पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने अपने पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद उपाध्याय की 12वीं स्मृति में किये गये यज्ञ में क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया।

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। सीमा पर बढते हुए तनाव को समाप्त करने के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गयी। यज्ञ के ब्रह्मा गुरूकुल कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक डॉ संजीव आर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा की सीमाओं पर बढता हुआ तनाव अन्तराष्ट्रीय स्तर पर चिन्ता का विषय है।

जो कभी भी विश्व युद्ध का रूप धारण कर सकता है। देश और दुनिया को परमात्मा ही इस संकट से उभार सकता है। यज्ञमान समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा देश में बढते हुए अपराध के कारण महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। यह गम्भीर चिंता का विषय हैं।

एडवोकेट भूपेन्द्र वशिष्ठ, चेयरमैन धूम सिंह, प्रधानाचार्य जितेन्द्र आर्य, प्रधानाचार्य अनंगपाल आर्य आदि ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर चेयरमैन धूम सिंह, राम्मेहर, भूपेन्द्र वशिष्ठ, जितेन्द्र आर्य, सुनील कुमार आर्य, प्रधानाचार्य विकास कुमार, प्रधानाचार्य अनंगपाल आर्य, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार, चौहल सिंह, मा० राकेश सरोहा, विनय कुमार आर्य, प्रदीप, धर्मेन्द्र, कमला देवी, मंजू, रेखा, प्रिया उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img