जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के मौहल्ला ठाकुद्वारा में गुरूवार की शाम सेल्समैन ने दुकानदार के कहने पर बनाई थी लूट की कहानी। पुलिस ने इस षड़यंत्र का पर्दाफाश करने का दावा किया है। सेल्समैन ने स्वीकार किया है कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी सेल्समैन के हाथ में रुपयों का थैला दिखाई दे रहा है। नगर के मौहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी विनय कुमार खाद्य सामग्री बनाने वाली कई नामचीन कम्पनियों का डीलर है। उसके यहां पर योगेश पंड़ित सेल्समैन के रूप में कार्य करता है।
आरोप है कि गुरूवार की शाम बदमाशोंने आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर उससे रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। इस संबंध में सेल्समैन ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच में लूट की घटना फर्जी निकली।
बताया गया है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से इसका खुलासा हो गया। फुटेज में सेल्समैन अपने हाथ में रुपयों बैग लिए हुए दिखाई दे रहा है। पूछताछ के दौरान सेल्समैन ने स्वीकार किया है कि उसके साथ लूट नहीं हुई थी। उसने दुकानदार के कहने पर ही लूट की झूठी कहानी बनाई थी।

