Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

दुल्हैड़ा गांव की गलियां सूनी, पसरा तनाव

  • पुलिस और आरएएफ बल के अलावा पीएसी तैनात
  • आरोपी पक्ष के घर पर लटका मिला ताला

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दुल्हैड़ा गांव में शनिवार को तनाव पूर्ण शांति रही। आरोपी पक्ष से लेकर पीड़ित पक्ष तक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। पीएसी और आरएएफल को मुस्तैदी के साथ प्रशासन ने तैनात किया। आरोपी पक्ष के लोगों के घर पर ताला लटका मिला। उधर, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुराहाल हो रहा है। गांव में इस दुस्साहसिक घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण भी इस घटना के बाद से सहमे हुए हैं।

05 10

दुल्हैड़ा गांव में दीपक चौहान की वाल्मीकि समाज के कार्तिक और संदीप ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। जबकि बचाव में आए उसके चाचा बीर सिंह को भी चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया था। दीपक की हत्या के बाद गांव में बवाल हो गया था। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आरोपियों के मकान में आग लगा दी थी। जिसके बाद गांव में अराजकता फैल गई और भारी तादाद में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

03 10

अधिकारी भी गांव में पहुंचे थे। रात भर दीपक चौहान के शव को गांव के मुख्य मार्ग पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ भी धक्का-मुक्की की गई थी। हालांकि मृतक परिवार के लोगों की विभिन्न मांगों को शासन तक भेजकर उन्हे पूरा कराने का जब अधिकारियों ने आश्वासन दिया था तो रात में एक बजे दीपक चौहान के शव का ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शनिवार को गांव में तनाव पूर्ण शांति का माहौल देखने को मिला। पीएसी और पुलिस बल के अलावा आरएएफ बल गांव में तैनात है। आरोपी पक्ष के घर के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।

बवालियों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

दुल्हैड़ा गांव में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा। पुलिस ने रात में ही वीडियोग्राफी कराई थी। इस वीडियोग्राफी देखकर पुलिस ऐसे ग्रामीणों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम करेगी।

04 11

दीपक का शव गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। थाना प्रभारी अवनीश अष्टवाल ने बताया कि रात में उत्पात मचाने वालों की वीडियोग्राफी कराई गई थी। जिसे देखकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

दुल्हैड़ा गांव में दीपक की हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को तो पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। अब दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दूसरे दिन भी आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह लगातार दबिशे दी है, लेकिन दोनों आरोपियों को कोई पता नही चल सका। हालांकि आलाधिकारी शनिवार को भी गांव पहुंचे और गांव में जायजा लिया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति की स्थिति बनी हुई है।

होना चाहिए इंसाफ

दीपक चौहान के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल हो रहा है। जिसके चलते परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए कह रहे हैं कि हमे इंसाफ मिलना चाहिए। दीपक चौहान के बच्चे भी अपने पिता की याद में रोते बिलख रहे है। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हे इंसाफ मिलना चाहिए।

मीनाक्षी चौहान को पुलिस ने किया नामजद

दुल्हैड़ा गांव में बवाल करने वाली भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने पल्लवपुरम थाने पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मीनाक्षी चौहान समेत 35 महिलाओं एवं 30 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर बवाल करने वालों की पहचान करने के बाद मुकदमे में लिप्त किया जाएगा।

लगभग आठ घंटे तक दीपक चौहान के शव को रखकर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की थी और जमकर बवाल किया था। इस दौरान भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान भी वहा पहुंच गई थी। हालांकि दिनभर मीनाक्षी चौहान को पुलिस ने नजरबंद किए रखा था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस को चकमा देकर मीनाक्षी चौहान ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य मार्ग पर लगाए गए जाम में शामिल हो गई थी।

02 9

जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। पुलिस अधिकारियों की वह खरी-खोटी सुनाने के साथ-साथ उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी गई थी। आलाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को पल्लवपुरम थाने पर मीनाक्षी चौहान को नामजद करते हुए धारा 147, 186, 323, 332, 353, 341 एवं सिविल लॉ एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश कुमार का कहना है कि वीडियोग्राफी के आधार पर पहचान की जा रही है। जो भी ग्रामीण इस बवाल में शामिल थे। उन्हें चिन्हित कर मुकदमे में सम्मिलित किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img