Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों लेकर फरार हुआ ठग

  • पीड़ितों ने दर्ज कराया मुकदमा, दो लाख का इनाम घोषित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: व्यापार में निवेश कर धन दोगुना करने का लालच देकर एक ठग करोड़ों रुपए समेटकर फरार हो गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर में अमीर आजम नाम का एक युवक चक्की चलाता था। चक्की चलाने के साथ-साथ उसने गेहूं और चावल का कारोबार करने के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

आरोप है कि अमीर आजम ने शादाब, फैयाज, रियाज, मुमताज और यामीन के साथ मिलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी शुरू की। सभी लोग गेहूं और चावल का कारोबार करने की बात कह कर लोगों से रुपया दोगुना करने को कहते थे। गांव के ही अली मेहंदी और तंजीम रजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अमीर आजम और उसके साथियों को 2-2 लाख से अधिक रुपया दिया था। लेकिन जब उन्होंने वापस मांगा तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे चक्की में पीसने की धमकी दी।

अली मेहंदी ने बताया कि आरोपी हमीर आजम और उसके साथी अचानक गायब हो गए। गांव के अन्य लोगों का कहना है कि अमीर आजम काफी लोगों से धन लेकर फरार हो गया। उसने उन्हें गेहूं और चावल में रुपया लगाकर दोगुना धन कर देने की बात कही थी।

थाना मंसूरपुर पुलिस ने आरोपी अमीर आजम और अन्य लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके साथी सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर फरार हुए हैं।

ठग के ऊपर 2 लाख का रखा इनाम

धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों ने ठग अमीर आजम की तलाश शुरू कर दी है। कुछ लोगों की ओर से अमीर आज़म का पता बताने वालों को 2 लाख का इनाम दिए जाने की घोषणा करते हुए पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img