Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बाइक पर सिपाही ने डंडा मारा, महिला गिरी, ट्रक ने कुचला

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: खरखौदा थानांतर्गत बिजलीबंबा बाइपास पर एक सिपाही ने वसूली के लिये बाइक पर डंडा मारा। बाइक असंतुलित हुई तो महिला नीचे गिर गई तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई और पति घायल हो गया।

थाना खरखौदा क्षेत्र के बिजली बंबा पुलिस चौकी के बराबर में ही ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार वहां से निकला तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने डंडा मार दिया। इससे बाइक सवार दंपत्ति बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। पीछे से तेज गति से आ रहे टैंकर उन पर चढ़ गया। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर निवासी हाजी वली व उनकी पत्नी कमरजहां बाइक पर सवार होकर हापुड़ की ओर से मेरठ के लिए आ रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा बाइक सवार दंपति के डंडा मारा गया था। जिससे उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और वे सड़क पर जा गिरे थे।

पीछे से आ रहे तेल का टैंकर दंपति के ऊपर से निकल गया। जिससे हाजी वली की पत्नी कमरजहां की मौके पर ही मौत हो गई और हाजी वली गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से फायदा उठाकर फरार हो गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img