Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है पीड़ित सुनी, नहीं सुन रही पुलिस

  • जीवन भर की कमाई लेकर पत्नी साथी के हुई फरार
  • निवाड़ी थाने की पुलिस ने अभी तक नहीं की ठोस कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर क्षेत्र के थाना पतला निवासी एक व्यक्ति की पत्नी बैंक बैलेंस 80 से 85 हजार के साथ कीमती जेवरात, घर के बर्तन, कपड़े व घर में रखे अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक फैक्ट्री में काम करती थी और मौका पाकर उसी फैक्ट्री में साथ काम करने वाले एक लड़के के साथ फरार हुई है। हालांकि महिला के पति का कहना है उसे बहला फुसलाकर एक युवक अपने साथ ले जाकर कैद कर लिया है। फिलहाल पीड़ित पति ने थाने पर तहरीर दे दी है मगर, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे पीड़ित दर दर की ठोकरें खाने को विवश है।

बता दें कि मोदीनगर क्षेत्र के थाना निवाड़ी अंतर्गत पतला नगर पंचायत के वार्ड संख्या—चार का रहने वाला है। पीड़ित पति सुनील कुमार पोद्दार पुत्र श्री कौशल पोद्दार की पत्नी शांती देवी निवाड़ी रोड पर स्थित एक कंपनी में काम करती थी जहां रोहित पुत्र किरन निवासी— अगरी पथरा, जिला बिजनौर के साथ बैंक बैलेंस 80 से 85 हजार के साथ कीमती जेवरात, घर के बर्तन, कपड़े व घर में रखे अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी शांती से एक बार बात हुई थी तो वह कह रही थी मुझसे भूल हो गई है। यह आदमी मुझे कैद करके रखा है। यहां से बचाकर ले चलो। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। पीड़ित पति ने थाने पर दिए तहरीर में कहा है कि आरोपी युवक रोहित पत्नी शांती को धन की लालच में हानि पहुंचा सकता है। इस पूरे प्रकरण में मुकामी पुलिस ने तहरीर लेने के बाद कार्रवाई करने से तरा रही है। फिलहाल पीड़ित की सुनवाई पुलिस करने को तैयार नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img