Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

प्रत्याशियों की घोषणा होते ही निकल गई विपक्ष की हवा: राजभर

  • सर्किट हाउस पहुंचे थे सुभासपा के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सुभासपा के अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा होते ही विपक्ष की पूरी तरह से हवा निकल गई है। सभी सीटों पर हमारे प्रत्याशी चुनाव जीत रहे है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के यहां शादी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बुलंदशहर से चलकर वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सब दगे हुए कारतूस है। यह कितना ही फायर करें, लेकिन बिना बारूद के फायर कैसे होगा। जनता उधर मुड़कर देखना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गठबंधन निभाना नहीं जानते है।

यही कारण है कि लोकसभा चुनाव वाला गठबंधन टूटता नजर आ रहा है। विपक्ष की हवा निकल चुकी है। पहलवान मैदान में आ चुके है, पूरा विपक्ष परेशान है। प्रत्याशियों के नाम देरी से घोषित करने पर उन्होंने कहा कि मजबूत पहलवान आखिरी दांव में ही आते है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जीरो पावर टी योजना की घोषणा की है। इसके अंतर्गत प्रत्येक गांव से ऐसे 20-25 परिवारों का चयन होगा,

जो केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अछूते है। ऐसे 15 लाख परिवारों को आवास, शौचालय, पेंशन, आधार, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त बिजली समेत सारी सुविधाओं से मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा नौजवानों को बिना ब्याज के पांच लाख रुपये दिए जा रहे है। इससे ज्यादा नौजवानों के लिए कोई सरकार नहीं कर सकती है।

सपा-बसपा और कांग्रेस दोगली नीति की पार्टी: ओपी राजभर

किठौर: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओपी राजभर रात करीब 9:30 बजे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मौ. जुबैर के परिवार के शादी समारोह में किठौर के कायस्थ बड्ढा गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति को संघर्ष करने वाला व्यक्ति समय नही देखता। सर्वसमाज के लिये बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नौकरी और राजनीति में भागीदारी की सोच रखने वाले शीघ्र मंजिल पाते हैं। कहा कि कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा देकर गरीबों को ही मिटा दिया।

प्रदेश में चार बार सत्तासीन हुई बसपा पचासी को अधिकार देने के दावे करती सिमट गई। खुद को पिछड़ों, किसानों और मुसलमानों की हितैषी बताने वाली सपा जातिवाद में सिमट गई। चुनाव में किसान, मुसलमान, पिछड़ों की बात करने वाली सपा पुलिस भर्ती के वक्त तमाम लोगों को दरकिनार कर एक जाति को नौकरी में भर देती है। सपा, बसपा, कांग्रेस की दोगली नीति को अब मतदाता समझ गया है। जब तक इनकी अक्ल ठिकाने नही आएगी तब तक ये सत्ता में लौटने वाले नही।

राजभर ने कहा कि जिपं और क्षेत्र पंचायत चुनाव भी मेहनत से लड़ो, लड़ाया करो। इसकी निधि से ही गांव-देहात का विकास होता है। कहा कि नफरत से खून जलाने के सिवा कुछ नही मिलता, मुहम्मद साहब की तरह प्यार मोहब्बत से काम चलाओ। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img