- प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल पर दी गई विभागीय
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: सनातन धर्म महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम इंडिया@2047 एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए अमृत काल के पंच प्रण रही। इसमें 15-29 वर्ष के जनपद के युवाओं द्वारा पांच प्रतियोगिताओं चित्रकला, फोटोग्राफी, भाषण, सांस्कृतिक नृत्य एवं कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। विजेताओं को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर जाने के अवसर मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने विजेताओं की घोषणा करते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य प्रतियोगिता में सावित्री बाई फुले गर्ल्स पावर यूथ कल्ब टीम ने प्रथम पुरस्कार, वंशिका ग्रुप दूसरे व शिप्रा ग्रुप तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अक्षय कुमार, तानिया मित्तल, प्रिया देवी , फोटोग्राफी आदित्य सिंह, आयशा , विशाल, पेंटिंग प्रतियोगिता में वाशु कुमार, अनमोल सोनी, माहेनूर, कविता लेखन में कशिश बालियान, इशू, अजहर अफजाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, विधानसभा परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, समाजसेविका बीना शर्मा , इनरव्हील क्लब से जुड़ी संतोष शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार , एस डी डिग्री कॉलेज के सचिव अखिलेश दत्त आदि मौजूद रहे। माननीय मंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का फीता काटकर अवलोकन किया गया जिसमें महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र आदि के द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

