Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: शेरकोट में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के मोहल्ला खुराला में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की दीवार में कुबल लगाकर अंदर घुसे और कमरे में रखी सेफ अलमारी का ताला तोड़ दिया।

पीड़ित शाकिर पुत्र शब्बीर, निवासी मोहल्ला खुराला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चोरों ने घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना का पता चलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शेरकोट थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली।

अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img