Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

बिजली कटौती से पूरे शहर में मच रहा हाहाकार

  • जानलेवा गर्मी और ऊपर से बढ़ते तापमान के बीच बिजली न होने से नागरिकों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मांग के सापेक्ष ऊर्जा निगम आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। बिजली की कटौती से पूरे शहर में हाहाकार की स्थिति है। जानलेवा गर्मी और ऊपर से बढ़ते तापमान के बीच बिजली न होने से नागरिकों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
भीषण गर्मी में इन दिनों बाहर निकलने किसी नर्क से कम नहीं है। बढ़ते तापमान के बीच हर क्षेत्र में घंटो बिजली की कटौती कोढ में खाज का काम कर रही है। बिजली न होने से गर्मी में घर में रहने भी दुश्वार हो रहा है। उधर पीवीवीएनएल ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एमडी ईशा दुहन ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण विद्युत की डिमांड अप्रत्याशित रूप से विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग 26 प्रतिशत बढ़ गई है। ऐसे में कभी कभी विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली सिस्टम ओवर लोड पर ट्रिप हो रही है। पीवीवीएनएल के लाइन कर्मचारी एवं इन्जीनियर रात दिन काम कर रहे हैं तथा आप उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं 44 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर में भी लोहे के पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहें है।

एमडी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस समय ओवरलोडिंग कम करने में हमारी मदद करें। अपने घरों के सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं। समर सेबिल पम्प, वांशिग मशीन, प्रेस इत्यादि उपकरण का प्रयोग सुबह 6 से 9 बजे के बीच करें। एसी की टेम्प्रेचर सेटिंग 24 डिग्री रखें तथा टाइमर को भी सेट करें। एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें। विद्युत वायरिंग ठीक रखें एवं अर्थिंग की जांच कर ठीक करा लें। एमडी ने कहा कि विद्युत की चोरी न करें और यदि आस पड़ोस में कोई विद्युत चोरी कर रहा है, तो इसकी सूचना पीवीवीएनएल को दें।

रेलवे के अधिकारी पहुंचे जटौली, ग्रामीणों से की बात

मेरठ: ग्राम जटौली में रेलवे द्वारा ट्रैक की दोनों ओर कराए जा रहे बाउंड्री का निर्माण कुछ ग्रामीणों द्वारा पुन: रोकने पर गुरुवार को रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ ग्रामीणों से बात की। अधिकारियों ने रेलवे लाइन पार करने के लिए रास्ता देने से इंकार कर दिया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट आकर लोगों और निराश्रित पशुओं की मौत होने या अन्य दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे द्वारा रेलवे लाइन के दोनों ओर बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। गांव जटौली में रेलवे फाटक नंबर-31सी. के पास रेलवे द्वारा बनाई जा रही बाउंड्री का कुछ ग्रमाीण विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी रेलवे लाइन की एक ओर है और उनके खेत दूसरी ओर है। रेलवे द्वारा उन्हें रेलवे लाइन पार करने को रास्ता दिया जाना चाहिए। गुरुवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके यादव व कई जेई जटौली पहुंचे और रुके निर्माण कार्य को देखा। उनकी सुरक्षा के लिए ही बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे लाइन पार करने के लिए यहां फाटक नंबर-31सी. है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे लाइन पार करने के लिए किसी को रास्ता नहीं दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img