Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

विवाह मंडपों में नहीं है पार्किंग के इंतजाम

  • शास्त्रीनगर में बीच सड़क पर वाहन कराये जा रहे पार्किंग
  • जबकि बिना पार्किंग मंडप चलाना है नियम विरुद्ध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंडपों में पार्किंग व्यवस्था न होना भी शहर में जाम का एक बड़ा कारण है। तेजगढ़ी से लेकर हापुड़ चुंगी तक पड़ने वाले कई विवाह मंडपों पार्किंग व्यवस्था नहीं है। यहां लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर मंडपों में कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं जिस कारण सड़कों पर व्यवस्था बिगड़ रही है। यहां कई मंडप ऐसे हैं, जहां पार्किंग व्यवस्था नहीं है, जो लोगों के लिये परेशानी का सबब बन रहे हैं।

शहर में मंडपों का संचालन तो खूब हो रहा है, लेकिन यहां नियम कायदों को ताक पर रखकर मंडपों का संचालन कराया जा रहा है। शास्त्रीनगर के ब्लॉक के ठीक सामने शुभम बैंक्वेट होल में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। मंडपों का संचालन करने से पहले मंडप संचालकों को पार्किंग की व्यवस्था करानी होती है। उसके बाद ही मंडप को चला सकते हैं, लेकिन यहां शहर में कई ऐसे मंडप हैं जहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

शुभम बैंक्वेट हॉल की बात करें तो यहां पहले भी इसके नियम विरुद्ध होने के कारण इस पर एक बार सीलिंग की कार्रवाई तक की गई थी, लेकिन यहां एक बार फिर से पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यहां कोई भी समारोह हो यहां आने वाले लोग वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। जिससे यहां हादसा होने की संभावना अधिक बनी रहती है।

शुक्रवार को भी यहां कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। यहां कार्यक्रम में आने वाले लोगों ने अपने वाहनों को सर्विस रोड समेत मुख्य मार्ग पर भी खड़ा कर दिया। सड़क पर वाहन खडेÞ होने के कारण यहां हादसा होने की संभावना बनी रहती है, लेकिन इस विषय में गंभीरता से विचार नहीं किया जाता है। इसके अलावा हापुड़ चुंगी पर कैपिटल अस्पताल और इसके अलावा कई ऐसे मंडप भी हैं। जहां पर पार्किंग की व्यवस्था नही है लोग यहां सड़कों पर ही वाहन खड़े कर गायब हो जाते हैं। जिससे आम नागरिकों को परेशान होना पड़ता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img