Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Meerut News: नहर में डूबे युवकों के शव मिलने से परिवारों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद की रैली में आए दो युवकों के मध्य गंगा नहर में डूबने के तीसरे दिन उनके शव मिलने से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए युवकों के शव अपने घर मेरठ ले गए, जहां उनके शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

आजाद समाज पार्टी का बुधवार को तहसील मैदान में सद्भावना सम्मेलन था। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए थे। सद्भावना सम्मेलन में मेरठ शहर से भी विशेष समुदाय युवक शामिल होने आए थे। सद्भावना सम्मलेन समाप्त होने के बाद मेरठ के सदर बाजार के मोहल्ला मोर गंज भूसा मंडी निवासी सुहैल (20) पुत्र शहजाद, फरमान (22) पुत्र सुलेमान साथी साजिद, इब्राहीम व सोफियान के साथ शाम चार बजे हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर में नहाने के लिए चले गए थे। नहाते समय पांचों युवक डूबने लगे थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने साजिद, इब्राहिम व सोफियान को बचा लिया गया था, जबकि सुहैल व फरमान पानी के तेज बहाव में बह गए थे। सूचना पर युवकों के परिजन भी पहुंच गए थे। अगले दिन गोताखोरों की मदद लेते हुए युवकों की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पिछले दो दिन से गोताखोरों के साथ 44 वाहिनी पीएसी के जवान डूबे युवकों की तलाश कर थे। शुक्रवार सुबह सर्च अभियान के दौरान गोताखोरों को सुहैल का शव मध्य गंगनहर पुल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मिल गया। जबकि फरमान का शव मवाना से करीब 20 किमी दूर किठौर क्षेत्र के गांव कली के पास दोपहर बाद मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि शवों को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। इधर, सदर बाजार क्षेत्र में सुहैल तथा फरमान के शव गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बैट्रा ब्लास्ट में घायल बच्चों की हालत में सुधार

जनवाणी संवाददाता

किठौर: ललियाना के निजी प्राइमरी स्कूल में बैट्रा फटने से घायल छात्र-छात्राएं उपचाराधीन हैं। उनके हालात में सुधार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध तहरीर नहीं दी गई है। गौरतलब है कि किठौर के ललियाना निवासी मुजीब व सलीम पुत्र मिजाज हसन गांव में ही सोडल ग्रुप पब्लिक स्कूल चलाते हैं। गत सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने नया सोलर पैनल लगवाकर सिंगल बैट्रा भी वहीं रखवा दिया। मैकेनिक ने कंट्रोलर लगाए बिना सोलर पैनल से बैट्रे की डायरेक्ट चार्जिंग चालू कर दी। बुधवार को इंटरवल के दौरान क्लास रूम्स के लाइट, पंखे बंद कर बच्चे शौचालय, पेयजल और टॉफी-बिस्किट कॉर्नर की ओर पहुंचे तो बैट्रा ओवर चार्ज होकर धमाकेदार आवाज से अचानक फट गया। हादसे के वक्त घटनास्थल पर खड़े अर्शे आलम (7), कमरे आलम (9) पुत्र शाहेआलम, हुमेरा (10) पुत्री मिस्त्री कलवा, हाफिज अफसर बाबुद्दीन मलिक, कलवा कुरैशी और अरशद के बेटों सहित लगभग 15 छात्र-छात्राएं तेजाब की चपेट में आकर झुलस गए। जिनमें अर्शे आलम, कमरे आलम, हुमेरा की हालत गम्भीर बताई गई थी। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार अभिभावक घायल बच्चों का अपने अपने स्तर से उपचार करा रहे हालांकि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंसेक्टर ब्रजेश पांडेय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img