Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

छापेमारी के बाद आरटीओ कार्यालय में पसरा सन्नाटा

  • सोमवार को कार्यालय में दलालों के प्रवेश की सूचना पर हुई थी छापेमारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रशासन द्वारा दलालों की रोकथाम के लिए पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई थी। छापेमारी होते ही पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया था जिनमें से दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दूसरे दिन आरटीओ कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। महज कुछ लोग ही अपने काम के लिए कार्यालय में नजर आए।

बता दे कि आरटीओ कार्यालय में निजी व व्यवसायिक वाहनों से जुड़े सभी काम होते हैं, लेकिन विडंबना ये कि यहां बिना दलाल के कोई काम नहीं होता। कार्यालय की प्रत्येक खिड़की पर केवल उन लोगों (दलालों) के ही काम होते है जिन्हें यहां के कर्मचारी व अधिकारी पहचानते हैं। जिलाधिकारी को पिछले कई दिनों से यहां दलालों के द्वारा ही काम होने की सूचना मिल रही थी। वहीं, मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक महिला की गाड़ी सीज होने के बाद उसमें से पेट्रोल चोरी कर लिया गया।

इसकी शिकायत महिला ने एक सप्ताह पहले सीएम पोर्टल पर की थी। जिसके बाद डीएम के आदेश पर सोमवार को छापेमारी की गई। छापेमारी का असर दूसरे दिन भी नजर आया, कार्यालय के आसपास मौजूद ज्यादातर दलालों की दुकाने मंगलवार को बंद रही। वहीं, आरटीओ कार्यालय में भी कुछ गिने-चुने लोग ही अपने काम कराने के लिए नजर आए। साथ ही विभाग के जिन कमरों में बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता था वह भी खाली नजर आए।

बिजली चोरी के मामले में जांच के आदेश बने मुसीबत

मेरठ: रेलवे रोड थाना के मकबरा डिग्गी में एक व्यवसायिक कनेक्शन में सात लाख से ज्यादा की बिजली चोरी मामले में एमडी पावर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। चीफ के आॅफिस में अटैच एक्सईएन रोशन लाल की अध्यक्षता में एक टीम बना दी गयी है। आरोप है कि मीटर में लूप लगाकर सात लाख से ज्यादा की बिजली चोरी की गयी। यह सब एसटीओ व जेई की मदद से हो रहा था।

ये है मामला

मकबरा डिग्गी निवासी उपभोक्ता अलताफ पुत्र अली मोहम्मद ने व्यवसायिक कनेक्शन लिया हुआ है। उन पर लूप की मदद से मीटर को बाइपास कर बिजली के दुरुपयोग का आरोप है। आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश कुमार शर्मा ने इस मामले की शिकायत एमडी पावर ईशा दुहन से की थी। नरेश शर्मा ने बताया कि एमडी पावर ने सोमवार को की गई उनकी शिकायत का संज्ञान लेकर आज मंगलवार को जांच के आदेश दे दिए। जांच रोशन लाल की अध्यक्षता वाली टीम करेगी। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में के तार जेएमटी अशोक सिंह जो एक अन्य ऐसे ही मामले को लेकर पहले से सस्पेंड भी चल रहे हैं।

नरेश शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी के कई अन्य मामलों की उन्होंने सूची तैयार की है। जहां भी बिजली चोरी की जा रही है। उसके लिए संबंधित एसडीओ व जेई ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इन सभी मामलों की शिकायत एमडी पावर के अलावा चेयरमैन व ऊर्जा मंत्री तथा मुख्यमंत्री को भी भेजी जाएगी।

मोदीपुरम बाइपास पर रहेगा रूट डायवर्जन

मेरठ: रैपिड रेल कार्य के चलते मोदीपुरम बाइपास मिलाज माल कट से एसडीएस ग्लोबल कट पर मंगलवार रात 12:00 से सुबह 5:00 तक लॉन्चिंग लिफ्ट पर सेगमेंट लिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसलिए मंगलवार की आधी रात से आगामी एक माह तक रात्रि 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक मोदीपुरम बाइपास पर रूट डायवर्जन रहेगा। ये जानकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि रैपिड रेल निर्माण कार्य के चलते मंगलवार आधी रात से पिछले एक महीने तक रात 12:00 से सुबह 5:00 तक मिलांच मॉल कट से एसडीएस ग्लोबल कट तक ट्रैफिक का आवागमन बंद रहेगा।

वहां से आने जाने वाले ट्रैफिक को रूट डायवर्जन किया जाएगा। लगातार एक माह तक लॅन्चिंग लिफ्टर पर सेगमेंट लिफ्टिंग का कार्य किया जायेगा। ज्ञात है कि पिछली बार रैपिड रेल कार्य के चलते रूट डायवर्जन नहीं किया गया था। जिससे कई लोग दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने मोदीपुरम बाइपास पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img