Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Shamli News: ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत से कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कैराना थानाक्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी फरमूदा अपने पति जिंदा हसन के साथ सहारनपुर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी। बताया गया है कि स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन खड़ी थी। महिला अपने पति के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठी थी।

महिला अपने पति को बिना बताए ही ट्रेन के अंदर से रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ जा रही थी, इसी दौरान ट्रेन चल दी और महिला का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन जाने के बाद महिला की कटकर मौत होने की जानकारी मिली। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची। पति भी तलाश करते हुए मौके पर पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img