Friday, July 31, 2026
- Advertisement -

आज 1 जुलाई से इन सेक्टर में होने जा रहें हैं ये बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। आज 1 जुलाई 2023 से कई बड़े बदलाव होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज से कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेंगे। जिससे आपकी जेब पर काफी असर पड़ सकता है। इन नियमों के बदलने से बड़े पैमाने पर उपभोक्ता प्रभावित होंगे। दरअसल इसमें आपके जुटे चप्पल समेत बैंक, रसोई आदि शामिल हैं। आइये जानते हैं इन बदलावों के बारे में

एलपीजी की कीमतों में ये होंगे बदलाव

जैसे के आप जानते होंगे कि पेट्रोलियम कंपनियां हर माह की पहली डेट को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती है। इसलिए आज हमें पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। बीते माह यानि 1 जून 2023 को कमर्शियल सिलेंडर के भाव 83.5 रुपये कम हुए थे।

हालांकि होने वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। ऐसे में इस बात के अनुमान लगाया जा रहा हैं कि एक जुलाई से एलपीजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।

दूसरा बदलाव: सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव

बताया जा रहा हैं कि आज से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव हो सकता है। दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड हर महीने के पहले दिन गैस कीमतों की समीक्षा करती है।

इसके अलावा जेट फ्यूल फ्यूल के भाव भी महीने के पहले दिन तय किए जाते है। दरअसल, बीते 1 जून को दिल्ली में जेट फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में कमी आई थी। ऐसे में एक जुलाई को सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।

तीसरा बदलाव: नहीं बिकेंगे बेकार शूज और स्लीपर्स 

यह बदलाव हमारी डेली लाइफ से जुड़ा हैं। दरअसल, आज से आपके जुते-चप्पलों की कीमतों में भी बदलाव होगा। बता दें कि सेंट्रल गवर्नमेंट यानि केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2023 से देशभर में क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर यानि (क्यूसीओ)  लागू करने का एलान किया है। इस नियम के लागू हो जाने से देश में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों की बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी।

सभी फुटवियर कंपनियों के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी हो जाएगा। ऐसे में एक जुलाई से देश में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों के निर्माण और बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी।

चौथा: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी एक हो जाएंगे

मिली सूचना के अनुसार, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी एक हो जाएंगे। विलय के बाद एचडीएफसी बैंक मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।

बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल 4 अप्रैल को लगभग 40 अरब डॉलर के सौदे में सबसे बड़े घरेलू बंधक ऋणदाता एचडीएफसी का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की थी।

पांचवा: आरबीआई बचत बॉन्ड की दरों में बदलाव

यह आपके लिए खुशखबरी हैं। दरअसल जो लोग फैक्स डिपाजिट यानि एफडी करते हैं उनके लिए खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि एक जुलाई 2023 से मिलने वाला ब्याज दर बैंकों की एफडी से भी अधिक होगा।

फिलहाल, इस पर बॉन्ड पर 7.35 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है, जो 1 जुलाई से इसे बढ़ाकर 8.05 फीसदी किया जा सकता है। इस बॉन्ड के ब्याज दरों में हर छह महीने में बदलाव किया जाता है। इस बार यह बदलाव एक जुलाई को होना है।

छठा: इतने दिन रहेंगे बैंक

आरबीआई यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार जुलाई महीने में कुल मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को मिलनेवाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इनमें से कुछ छुट्टियां स्थानीय त्याहारों के हिसाब से सीमित राज्यों में ही लागू होंगी। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें।

आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट देखें तो साप्ताहिक अवकाशों के अलावा 05 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी जयंती, 06 जुलाई को एमएचआईपी डे, 11 जुलाई को केर पूजा, 13 जुलाई को भानु जयंती, 17 जुलाई को यू तिरोट सिंग डे, 21 जुलाई को द्रुक्पा त्शे-जी, 28 जुलाई को आशूरा और 29 जुलाई को मुहर्रम (ताजिया) की छुट्टियां घोषित की गईं हैं।

सातवां: आधार-पैन लिंक नहीं कराने पर इन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

आज से एआपको परेशानी हो सकती है। बता दें कि आधार पैन लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 थी।  यदि आपने कल तक नहीं कराया था तो 1 जुलाई 2023 आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा।

पैन-आधार की ऑनलाइन लिंकिंग में समस्या आने पर इसे एनएसडीएल और यूटीआईटीएसएलके पैन सेवा केंद्रों से ऑफलाइन भी करवा सकते हैं। अगर सरकार ने आधार और पैन को लिंक करने की तिथि को आगे बढ़ाई तो आपको राहत मिल सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना का सीजेपी प्रदर्शन पर हमला, बोले- ‘देर होने से पहले इन्हें बाहर कर दो’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नगरायुक्त ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, स्वच्छ...

Bomb Threat: ईमेल से मिली बम की धमकी, गुरुग्राम कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय...
spot_imgspot_img