जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: थाना क्षेत्र के ग्राम खासपुरा में चोरों ने एक घर से चार लाख की नगदी सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्कावयड की टीम ने मामले की जांच की।
शुक्रवार रात्रि अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम खासपुरा निवासी सलीम के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। मकान स्वामी सलीम के अनुसार चोर उसके घर की सेफ खोलकर उसमें रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये कीमत के गहने समेत करीब नौ लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गये।
जबकि सलीम व उसका परिवार दूसरे कमरे में सोया था। चोरी की सूचना पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस व डाग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौका मुआयाना करके जांच की।

पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चारो तरफ से सुरक्षित मकान से चोर चोरी करने के बाद कैसे बाहर जा सकता है जबकि मकान के बाहर जाने के रास्ते अंदर से बंद है।
प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार गाँव मे चोरी की सूचना मिली थी। डॉग स्कावयड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर भेजी गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

