Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Meerut News: कर्नल, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आवासों पर चोरों का धावा, 15 हजार और डेबिट कार्ड उड़ाए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अति सुरक्षित माने जाने वाले कैंट एरिया स्थित एक कर्नल के सरकारी आवास पर चोरों ने धावा बोलकर 15 हजार की नकदी तथा बैंक का डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। दूसरी ओर, पांडव नगर स्थित एक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आवास को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात तथा हजारों की नकदी साफ कर दी। सदर बाजार और सिविल लाइन थाना पर दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार तक मामलों के खुलासे की भी संभावना है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में सीएमवीएल, मेरठ रोड पर अरुण खेत्रपाल एन्क्लेव में कर्नल दिनेश सिंघल का सरकारी आवास है। गत 17 मई की दोपहर करीब सवा दो बजे कर्नल दिनेश सिंघल नोएडा चले गए थे। सोमवार को आठ बजे उनके दोस्त ने उनको फोन कॉल कर उनके आवास में चोरी होने की सूचना दी। इस पर कर्नल दिनेश सिंघल नोएडा से मेरठ आवास पर पहुंचें। साथ ही, सदर बाजार थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। जिस पर सदर बाजार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। चोर बेडरूम की विंडो की ग्रिल काटकर आवास में दाखिल हुए। इसके बाद कर्नल दिनेश सिंघल ने नौकर पर शक जाहिर करते हुए सदर बाजार थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। चोर 15 हजार रुपये की नकदी के अलावा आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट कार्ड तथा लगभग आठ हजार रुपये कीमत की शराब की तीन बोतलें चोरी कर ले गया।

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के घर से सोने जेवरात चोरी

सिविल लाइन क्षेत्र के पांडव नगर स्थित एक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आवास पर दो चोरों ने मंगलवार की दोपहर एक से तीन बजे बजे धावा बोला। आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में मैन गेट से प्रवेश करते हुए चोर कैद हुए। चोरों के पास टायर खोलने वाला पान्ना नजर आ रहा है। पान्ना से चोरों ने सेफ तोड़कर उसमें से कीमती सोने के जेवरात तथा हजारों की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मैन गेट से वापस लौट गए। चोरी का पता शाम उस समय चला जब ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट न्यायालय से आवास पर पहुुंचने पर चला। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी और सीओ सदर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरी ओर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर पहचान लिए गए हैं। घर के नौकरों के होने की संभावना है। बुधवार तक केस को खोल दिया जाएगा।

चोर से बरामद सोने की चेन पर चौकी प्रभारी ने ‘फेरा’ हाथ

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र की एक चोकी के प्रभारी की चोर से बरामद सोने की चेन पर नियत डोल गई। चौकी प्रभारी ने चोर से बरामद मोबाइल की जानकारी तो थानेदार को दी, लेकिन सोने की चेन से इंकार कर दिया। थानेदार ने जब चोर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी एएसपी को दी। एएसपी ने चौकी प्रभारी को तलब किया, लेनि चौकी प्रभारी ने अपना मोबाइल स्विॅच ऑफ कर लिया।

दरअसल, कताई मिल चौकी प्रभारी ने चोरी के एक मामले में एक चोर को पकड़ा था। चोर के पास से चोरी का मोबाइल तथा सोने की चेन भी बरामद हुई थी। बताया गया कि सोने की चेन पर चौकी प्रभारी का मन डोल गया। जिस पर चौकी प्रभारी ने थाना प्रभारी को मोबाइल बरामद होने की तो जानकारी दे दी, लेकिन सोने की चेन से इंकार कर दिया। इस पर थाना प्रभारी ने चोर से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी एएसपी ब्रह्मपुरी को दी। एएसपी परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी को फोन कॉल कर थाने पर तलब किया। जब काफी देर तक चौकी प्रभारी नहीं आए तो उनको फिर कॉल लगाई गई, लेकिन चौकी प्रभारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ जाता रहा। दूसरी ओर, इस मामले में जब थाना प्रभारी दिलीप सिंह बिष्ट से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने अपना बर्थडे केक काटने का हवाला देते हुए आधा घंटा बाद कॉल करने के लिए कहा, लेकिन 50 मिनट बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img