Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

सास लगे सखी सास का एक रूप यह भी

Ravivani 33


उषा जैन ‘शीरीं’ |

रश्मि आहूजा ने अपनी प्यारी बहू प्रीति से फोन पर जब वेलेंटाइन डे पर कहा ‘विल यू बी माइ वेलेंटाइन’? (क्या तुम मेरी वेलेंटाइन बनोगी) ‘आॅफ कोर्स मां कम फ्रैंड’ बहू ने हंसते हुए जवाब दिया। ये थीं आज की मॉडर्न सास और बहू। दोनों की पटरी बैठ गई थी। हंसी मजाक करती वे अपना समय साथ-साथ खूब बढ़िया बितातीं। बहू दूसरे शहर में थी लेकिन सास बहू का अपने-अपने पति के साथ आना जाना लगा ही रहता। प्रीति की तरह हर बहू की सास के साथ पटरी नहीं बैठती। कहीं ईगो क्लैश करते हैं, कहीं काम को लेकर रोना है तो कहीं रुपए पैसे खर्चे को लेकर मनमुटाव रहता है। ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं होती जिसका समाधान न हो। बस दृढ़ इच्छा होनी चाहिए। कुछ विवेक और समझदारी से समस्या को सुलझाया जा सकता है।

बहुएं अपने फर्ज से मुंह न मोड़ें। यह सच है कि उनकी व्यस्तताएं आज बेहद बढ़ गई हैं। घर बाहर की दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं वे। ऐसे में वक्त की कमी तो रहती ही है। पति देव भी मसरूफियत के चलते घर चलाने में उनकी ज्यादा मदद नहीं कर पाते हैं। फोन, पानी, बिजली के बिल जमा करने जैसे काम भी आज शहरों में वे करती हैं। लेकिन अगर सास शारीरिक रूप से फिट हैं तो उनकी मदद लेने में हर्ज नहीं बशर्ते वो ये करके खुश हों। आम तौर ये सासें गृहकार्यों में पूरी मदद करती हैं। उनके पास अनुभवों का खजाना है। उन्हें काम अच्छे ढंग से निपटाना आता है। बहुओं को चाहिए कि वे सास की भावनाओं का ख्याल रखें। वे भी घर की मालकिन हैं, उनके ऐसा महसूस करने में बाधक न बनें।

उन्हें क्या बात खुशी देती है, यह ध्यान रखें। उनकी राय को महत्त्व देते हुए उनसे राय मशवरा भी लेती रहें। उन्हें अच्छा लगेगा। कभी-कभी शॉपिंग, पिक्चर या आउटिंग का प्रोग्राम उनके साथ भी बनायें या फिर किसी धार्मिक स्थल एंपोरियम, प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी, पर उन्हें ले जाएं। इससे अपनत्व बढ़ेगा। रोजमर्रा की एक सी जिंदगी की बोरियत आपके साथ उनकी भी दूर होगी। इस रिश्ते को निभाने के लिए इसे समझना बेहद जरूरी है। होता यह है कि बहुएं सास के प्रति पूर्वाग्रह लिए ससुराल आती हैं। शुरुआत ही जब गलत हो तो सब कुछ बिगड़ता ही नजर आता है। दुश्मन बनकर नहीं, दोस्ती का जज्बा मन में लेकर, पॉजिटिव थिंकिंग के साथ ससुराल आएं। सब गोटियां फिट बैठेंगी। सुर से सुर मिलेंगे, वेव्ज से वेव्ज। एक ही वाइबरेशन पर होंगी आप और आपकी सखी मां।

आज जब समाज में तेजी से बदलाव आया है, सास बहू का रिश्ता भी इस बदलाव के कारण एक कनफ्यूजन से गुजर रहा है। आज जब सास-बहू दोनों पढ़ी लिखी हैं, उन्हें इस रिश्ते को एक नया रूप देना चाहिए जिसमें प्रतिद्वंद्विता नहीं बल्कि सहभागिता हो। सास को मन से सखी का दर्जा देंगी और सास भी पूरा सहयोग देते हुए हुक्म चलाने रोक टोक करने की आदत छोड़ बहू को बराबरी का दर्जा देते हुए रिश्ता निभाने का प्रयत्न करें तो परिवार टूटेंगे, बिखरेंगे नहीं। सीनियर सिटीजंस असुरक्षा अनचाहे होने जैसी डिप्रेसिंग बातों से दुखी नहीं रहेंगे।

सास ताजिन्दगी साथ नहीं रहेंगी। जब तक साथ है, उनके साथ प्रेमपूर्वक रहेंगी, सखी भाव रखेंगी तो उनके जाने के बाद वो यादें आपको पॉजिटिव वाइब्स देंगी, कड़वाहट से नहीं भरेंगी। ये जान लें क्लीन कांशियस लेकर रहना जीवन बहुत आसान कर देता है। सास के प्रति किया दुर्व्यवहार ऐसे अपराध बोध से भर देता है कि आप खुद अपना सामना करने की हिम्मत नहीं कर पायेंगी। ऐसी जिन्दगी एक मुकम्मल जिंदगी हरगिज न होगी चाहे आपके पास कितनी ही धन दौलत, पावर, भौतिक ऐशोआराम क्यों न हों।

सखियां तो आपको बहुत मिलेंगी लेकिन सास जैसी ईमानदार निश्छल भला चाहने वाली सच्ची सखी शायद ही मिले। यहां जो तार जुड़े हैं, वे अटूट हैं। सास को अपना बेटा प्राणों से ज्यादा प्यारा है। बेटे का आप जीवन हैं। अपनी नासमझी, नादानी व हठधर्मिता के कारण इसे अनदेखा करते हुए अपने तथा अपने परिवार को खुशियों से महरूम न करें।


janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img