Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

अबकी बार 400 पर का नारा साकार होते दिख रहा: चौधरी जयंत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि एनडीए को पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि अबकी बार एनडीए लोकसभा में 400 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।

बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जनपद में खाप चौधरी और पार्टी नेताओं के परिवारों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने आए थे। रालोद सुप्रीमो सबसे पहले गांव कैदी पहुंचे जहां पर उन्होंने पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस को उनकी माता राव मुसर्रत बेगम के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही, कहा कि उनकी माताजी का स्नेह हमेशा उनको मिलता रहा है।

राव परिवार से उनके परिवार का पुराना नाता है। इसके बाद वे जलालाबाद में राष्ट्रीय लोकदल विधायक अशरफ अली खान की माता जी के निधन के बाद संवेदना प्रकट करने के लिए पहुंचे। जयंत चौधरी ने संवेदनाएं प्रकट करने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों को मजबूती के साथ लड़ाया जाएगा। तीसरी बार मोदी सरकार 400 पर का नारा साकार होते हुए दिख रहा है।

युवाओं किसानों एवं महिलाओं के साथ राष्ट्रीय लोकदल हमेशा मजबूती के साथ खड़ा है। मुसलमानों के सवाल पर जयंत चौधरी का कहना था कि समाज के बीच रहकर जो कार्य करता है वोट उसी को प्राप्त होता है। मंत्रिमंडल में मुसलमानों को हिस्सेदारी ने मिलने पर उनका कहना था कि आगे बहुत समय है।

इसके बाद रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ग्राम भैंसवाल में बत्तीस खाप चौधरी बाबा सूरजमल के आवास पर पहुंचे। बाबा सूरजमल का पिछले दिनों निधन हो गया था। जयंत चौधरी ने बाबा के पुत्र शोकिंद्र को अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्ति की। अंत में जयंत चौधरी कैराना में पूर्व विधायक बशीर अहमद के परिवार को शोक संवेदनाएं करने पहुंचे। बशीर अहमद का भी पिछले दिनों इंतकाल हो गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img