Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

आज शेयर बाजार रहा यह हाल, सेंसेक्स 790 अंक टूटा, निफ्टी 21950 से फिसला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 790.34 (1.08%) अंकों की गिरावट के साथ 72,304.88 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 247.20 (1.11%) अंक फिसलकर 21,951.15 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने प्रमुख स्तरों से नीचे आ गए।

शेयर बाजार में वायदा कारोबार की मंथली एक्सपायरी से ठीक पहले निफ्टी 22000 के नीचे फिसल गया। वहीं सेंसेक्स लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 72300 के स्तर पर आ गया। व्यापक बाजार में गिरावट का सबसे ज्यादा असर दिखा।

निफ्टी मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को करीब छह लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 386 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो, मीडिया, सरकारी बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 305 अंकों की बढ़त के साथ 73,095 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img