Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

महाकुंभ में चोरी छिपे डुबकी लगाने वाले करते हैं जनता को मना: सीएम योगी

  • छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

  • सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने किया अनावरण

  • सीएम बोले, कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लगता, जब उन्हें मौका मिला था तब कुछ नहीं किया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसान हित के लिए कदम उठाया है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की आदत चोरी छिपे काम करना। कोरोना काल में लोगों से वैक्सीन लगाने को मना करते थे, लेकिन उन्होंने खुद वैक्सीन लगवाई। अब ऐसे ही महाकुंभ में कर रहे है। जनता को महाकुंभ में जाने से मना करते है और खुद डुबकी लगा कर आ गए।

बुधवार को छपरौली के श्री विद्या मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह रहे। उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने किसानों के लिए जीवन जिया है।

सरकार चौधरी साहब के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लगता। जब उन्हें मौका मिला था तब उन्होंने कुछ नहीं किया। जब पुलिस भर्ती होती थी तो यहां के युवाओं के नाम तक नहीं लिस्ट में होते थे, लेकिन अब सरकार में भर्ती निष्पक्ष होती है और लिस्ट में सभी जनपदों के युवाओं के नाम आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निकट बागपत में इंडस्ट्रियल कोरिडोर बनाने की योजना है। इसके लिए बजट की व्यवस्था भी कर ली गई है।

ये रहे मौजूद
कैनिबेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, राज्य मंत्री केपी मलिक, सांसद डॉ. राज कुमार सांगवान, जिला पंचायत अध्यक्षा ममता किशोर, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, बागपत विधायक योगेश धामा, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, विधान परिषद सदस्य धमेंद्र भारद्वाज, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल, रालोद नेता धीरज उज्जवल, रालोद नेता सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img