Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विद्युत विभाग टीम पर हमले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: गांव कैल शिकारपुर में चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास करने के मामले में वांछित चल रहे महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को एसपी सुकीर्ति माधव के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ीपुख्ता पुलिस ने ग्राम कैल शिकारपुर से हत्या के प्रयास मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 11 फरवरी को वादी व दुल्लाखेडी 33/11 केवी सब स्टेशन के जेई सौरभ कुमार सक्सैना ने कैल शिकारपुर में बिजली चेकिंग को पहुंचे थे। उनके साथ टीम में राजबहादुर आदि भी थे।

इस दौरान महिला समेत चार लोगों ने चेकिंग टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस संबंध में जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के संबंध में थाना गढ़ीपुख्ता पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक हमलावर को थाना पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जबकि अन्य फरार चल रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपी अरुण सतीश, शिवकुमार पुत्र कंवरपाल और मुकेश पत्नी कंवरपाल निवासीगण ग्राम कैल शिकारपुर को गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img