Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

अवैध शराब निर्माण व विक्रय करने वाले तीन गिरफ्तार

  • 1190 देशी शराब, 25 अपमिश्रित देशी शराब के पब्बे बरामद

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: चांदपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तीन अभियुक्तों को राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे ग्राम दरवाडा के जंगल से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 1190 देशी शराब के पब्बे, 25 पब्बे अपमिश्रित देशी शराब, पांच लीटर अपमिश्रित शराब, दो एल्कोहल मीटर, एक कार, एक मोटर साईकिल व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

चांदपुर पुलिस ने रविवार को अवैध शराब निर्माण, तस्करी, विक्रय आदि घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे ग्राम दरवाडा के जंगल से तीन अभियुक्त अरविंद कुमार शर्मा पुत्र महेशचंद शर्मा निवासी ग्राम लोधीपुर थाना नौगावा सादात जिला अमरोहा, सतवीर पुत्र रोहताश सिंह निवासी मौहल्ला गांधीनगर कस्बा व थाना मंडी धनौरा, समरपाल पुत्र लेखराज निवासी ग्राम मुसल्लेपुर थाना बछरायुं अमरोहा को गिरफ्तार किया है।

06 26

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1190 देशी शराब के पब्बे, पांच पब्बे अपमिश्रित देशी शराब, पांच लीटर अपमिश्रित शराब, 264 खाली पब्बे, 131 पब्बे के ढकन, 55 खाली कार्टन, दो किलोग्राम यूरिया, दो एल्कोहल मीटर, दो बंडल रैंपर, पांच प्लास्टिक कैन, एक कार व एक मोटर साईकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में पंकज तोमर थाना प्रभारी चांदपुर, एसआई उमेशचंद, ललित कुमार, हेड कांस्टेबल महीपाल सिंह, कांस्टेबल सोनू कुमार, इरशाद खां व स्वाट टीम में राजकुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम, एसआई मनोज कुमार, संजय कुमार, कांस्टेबल खालिद, रईस अहमद, मोहित शर्मा, रणजीत मलिक, अरुण कुमार, बेताब जावला, सुनित, विकास बैंसला, मोनू कुमार व दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img