Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ग्राम तरकोली में एक ही रात में अलग-अलग तीन स्थानों से तीन भैंसे चोरी

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: क्षेत्र के गांव तरकोली से अलग अलग तीन स्थानों से तीन भैंस चोरी हो गई। भैंस चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।

क्षेत्र के ग्राम तरकोली में उस वक्त शोर मच गया जब गुरुवार तड़के 4 बजे भैंस स्वामी हारून अपनी भैंस को चारा डालने गया तो उसकी भैंस वहा नही थी। उसने ग्रामीणों को सूचना दी। वहीं पास में इकरार अहमद की भैंस भी बंधी हुई थी वो भी गायब थी।

ये देख हारुन ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी आ गए। जैसे ही ग्रामीणों को पता चल की हारून और इकरार की भैंस चोरी हो गई है तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। अभी गांव वाले कुछ सोच पाते इससे पहले पड़ोस में ही रहने वाले पूर्व प्रधान इरशाद अहमद के घर से भी शोर की आवाज आने लगी।

भागकर लोग जब उधर गए तो पता चला प्रधान की भी एक भैंस रात चोर चुरा कर ले गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में भैंसों की तलाश की। खेतों के रास्ते भैंस ढूंढते वक्त इरशाद प्रधान का एक बछड़ा खेत में मिला और इकरार अहमद कि एक कटिया भी खेत में पाई गई। तीनों भैंसों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img