Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

मुश्किल में है ऑस्ट्रेलियाई टीम, तीन अहम खिलाड़ी टीम से हुए बाहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के चार अहम खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुके हैं। पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इस सीरीज में आराम दिया गया था। इसके बाद ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मांसपेशियों में खिंचाव के चलते सीरीज से बाहर हुए। अब तेज गेंदजबाज मिशेल स्टार्क और ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। स्टार्क को घुटने में चोट लगी है, जबकि मिशेल मार्श टखने की चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

टी20 विश्व कप से पहले तीन अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप से पहले तीनों खिलाड़ियों के पूरी तरह से फिट होकर टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ होना है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों के पास पूरी तरह से फिट होने के लिए एक महीने से ज्यादा का समय है।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल खिलाड़ियों की जगह नाथन एलिस, डेनियल सम्स और सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी सप्ताह के अंत में भारत के लिए रवाना होगी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच खेल सकते हैं टिम डेविड

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दुनिया भर की टी20 लीग में कमाल करने वाले टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में जगह बना ली है। मार्कस स्टोइनिस के टीम से बाहर जाने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच खेलने का मौका भी मिल सकता है। वहीं, मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को तीसरे नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, कप्तान एरोन फिंच के साथ जोश इंग्लिश कंगारू टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। क्योंकि, डेविड वॉर्नर को इस सीरीज में आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम

एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा।

भारत-बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

20 सितंबर: पहला टी20, मोहाली
23 सितंबर: दूसरा टी20, नागपुर
25 सितंबर: तीसरा टी20, हैदराबाद

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img