Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

आग लगने से तीन मासूमों की जलकर मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

बरेली: आज शुक्रवार को फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंच गई। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की।

जानकारी के मुताबिक गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। मकान की छत पर पुआल रखा था। दोपहर के वक्त किसी तरह उसमें आग लग गई। जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर जाकर गिरा। झोपड़ी के पास कुछ बच्चे लुकाछिपी खेल रहे थे। चार बच्चे झोपड़ी में छिपे हुए थे। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी ने आग पकड़ ली। मासूम बच्चे लपटों के बीच में फंस गए।

31

छह वर्षीय बच्ची की हालत बेहद गंभीर
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने बॉल्टियां में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे। इनमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन थे। चौथी बच्ची नीतू पुत्री अमिताभ (6) को आननफानन अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इन बच्चों की हुई मौत
1.प्रियांशी पुत्री भीम (5)
2.मानवी पुत्री अमिताभ (3)
3.नैना पुत्री अर्जुन (5)

मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
जानकारी मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी की। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की मौत हुई है। एक बच्ची झुलसी है। उसका उपचार कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img