Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

5 दुकानों के शटर तोड़कर चोरी में तीन बदमाश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: कस्बे में हाइवे पर पांच दुकानों के शटर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी का सामान विक्रय प्राप्त नगदी और अवैध असलाह बरामद किया है।

झिंझाना थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक सूचना पर गाड़ी वाला चौराहे पर दुकानों के रात्रि में शटर तोड़े जाने एवं एक दुकान से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास विक्रय से प्राप्त 1900 रुपये, चोरी का सामान एवं अवैध हथियार बरामद किए गिरफ्तार। जबकि एक आरोपी गुलजार भागने में सफल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

आरोपियों ने अपने नाम रोजू उर्फ रहेतू पुत्र मेहरदीन निवासी मोहल्ला चंदनपुरी कस्बा झिंझाना, वाजिद पुत्र जैनुद्दीन निवासी मोहल्ला गाड़ी वाला झिंझाना, रोशन पुत्र चांद खान निवासी मोहल्ला गाड़ी वाला झिंझाना शामली।
विदित हो कि 28 फरवरी की रात्रि वादी वसीम पुत्र यासीन तहरीर देकर बताया था कि गाडीवाला चौराहे पर उसकी आटो पार्टस समेत चार अन्य दुकानों में चोरी की वारदात के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने ऐसी दुकानों जिनमें धन का लेन-देन अधिक होता है एवं ज्यादा सामान रहता है। दिन में घूमकर रैकी कर लेते है और दुकान के शटर को लौहे की रॉड से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img