जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर और बैराज के बीच सड़क के गड्ढे में अनियंत्रित हुआ एक कंटेनर टाटा मैजिक के ऊपर जा पलटा। टाटा मैजिक में सवार तीन लोग कंटेनर के नीचे दब गए। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल हाईवे पर जाम लग गया। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई मौके पर पहुंचे। टाटा मैजिक बैराज की ओर आ रहा था जबकि कंटेनर बिजनौर से बैराज की ओर जा रहा था।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

