Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह फिर एक बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सनसनी फैला दी गई। चाणक्यपुरी, द्वारका और प्रशांत विहार स्थित तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा जांच शुरू की।

अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र सभी स्कूलों में सघन तलाशी अभियान जारी है और स्कूल परिसरों को सुरक्षित घोषित करने से पहले कोई भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

क्या कहा पुलिस अधिकारियों ने?

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने जानकारी दी “सोमवार सुबह द्वारका उत्तर थाने को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि सेक्टर-16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही हमारी टीमें मौके पर पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस ने मिलकर परिसर की गहन तलाशी ली।” उन्होंने आगे कहा कि साइबर क्राइम टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है और मामले की जांच तकनीकी दृष्टिकोण से भी की जा रही है।

चाणक्यपुरी और प्रशांत विहार के स्कूलों को भी धमकी

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे चाणक्यपुरी और प्रशांत विहार के स्कूलों से भी ऐसी ही धमकियों की सूचना मिली थी। सभी जगह एक जैसा पैटर्न नजर आया — ईमेल के माध्यम से बम की सूचना भेजी गई, जिससे पुलिस को शक है कि ये हरकत एक ही स्रोत से हो सकती है।

पिछले साल भी सामने आए थे ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। बीते साल भी दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली थीं। कई मामलों में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की, जबकि कुछ केस अब भी जांच के दायरे में हैं।

सुरक्षा कड़ी, अभिभावकों में चिंता

हालांकि अब तक कोई भी खतरा सामने नहीं आया है, लेकिन अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। स्कूलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और छात्रों को फिलहाल सतर्कता के तहत घर भेजने का फैसला कुछ स्कूलों ने लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img